नए साल के जश्न के दौरान रिसॉर्ट में बड़ा हादसा, भीषण धमाके में 40 लोगों की मौत

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बीच गुरुवार को एक स्विस रिसॉर्ट में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक स्की रिसॉर्ट में हुए बड़े धमाके में 40 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए।

स्विस पुलिस ने गुरुवार सुबह बताया कि यह धमाका लग्जरी अल्पाइन स्की रिसॉर्ट शहर क्रास मोंटाना के एक बार में हुआ। मरने वालों और घायलों की संख्या ज्यादा हो सकती है क्योंकि धमाके के बाद पूरी बिल्डिंग आग की लपटों में घिर गई। बार की कैपेसिटी 400 लोगों की थी। हालांकि, घटना के समय बार में 100 लोग मौजूद थे। इनमें से 40 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।

दक्षिण-पश्चिमी स्विट्जरलैंड के वैलेस कैंटन में पुलिस के प्रवक्ता गेटन लेथियन ने बताया कि धमाके की वजह अभी पता नहीं चली है। यह घटना सुबह करीब 1:30 बजे कॉन्स्टेलेशन नाम के बार में हुई। यह बार टूरिस्ट के बीच पॉपुलर है। उस समय लोग न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे थे।

स्विस मीडिया के हवाले से सामने आई तस्वीरों में एक बिल्डिंग में भीषण आग लगी हुई दिख रही है। इमरजेंसी डिपार्टमेंट की गाड़ियां आस-पास खड़ी दिख रही हैं। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!