इंडिया वर्सेस श्रीलंका सेमीफाइनल मैच हुआ रद्द तो क्या होगा? किसे मिलेगा फाइनल का टिकट

एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट टूर्नामेंट में मौसम ने खेल का मजा पूरी तरह से बिगाड़ कर रख दिया है। बारिश और गीले मैदान की वजह से क्वार्टर फाइनल के सभी मुकाबले बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करने पड़े। ऐसे में बेहतर टी20 रैंकिंग की वजह से भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। भारत का सामना सेमीफाइनल में 1 अक्टूबर को श्रीलंका से होगा। लेकिन क्रिकेट फैंस के मन में अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि अगर क्वार्टर फाइनल की तरह सेमीफाइनल मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया, तो फिर फाइनल में कौन पहुंचेगा और किस टीम को गोल्ड या ब्रॉन्ज मेडल मिलेगा?

सेमीफाइनल मैच भी रद्द हुआ तो क्या होगा?

इसका सीधा और आसान जवाब यह है कि अगर भारत और श्रीलंका के बीच 1 अक्टूबर को होने वाला सेमीफाइनल मैच भी बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो टीम इंडिया को बिना खेले ही सीधे फाइनल का टिकट मिल जाएगा। नियमों के अनुसार, मैच रद्द होने की स्थिति में उस टीम को फाइनल में एंट्री मिलेगी, जिसकी रैंकिंग बेहतर होगी। क्योंकि भारतीय टीम की टी20 रैंकिंग श्रीलंका से काफी बेहतर है, इसलिए सेमीफाइनल रद्द होने के बाद भारत सीधे फाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम को ब्रॉन्ज मेडल का मुकाबला खेलना पड़ेगा।

फाइनल में जगह बनाते ही भारत का कम से कम सिल्वर मेडल तो पूरी तरह से पक्का हो जाएगा। इसके बाद अगर फाइनल मुकाबला खेला जाता है और भारत वह मैच जीत जाता है, तो इस एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड मेडल मिलेगा। अगर भारत फाइनल मैच हार जाता है, तो उसे सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ेगा।

फाइनल मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?

लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती। मान लीजिए कि मौसम का मिजाज आगे भी खराब रहता है और एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला भी बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो उस स्थिति में भी फायदा टीम इंडिया को ही मिलेगा। टूर्नामेंट के नियमों के तहत, अगर फाइनल मैच भी आयोजित नहीं हो पाता है, तो बेहतर रैंकिंग वाली टीम को ही विजेता घोषित किया जाएगा। इसका मतलब यह है कि बारिश के बावजूद भारतीय टीम के पास गोल्ड मेडल जीतने का सबसे मजबूत मौका है और टीम इंडिया हर तरह से मेडल की रेस में सबसे आगे खड़ी नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें

एशियन गेम्स सेमीफाइनल में किससे होगा टीम इंडिया का सामना, गोल्ड मेडल अब सिर्फ दो कदम दूर

एशियन गेम्स की टॉप-4 टीमें हुई तय, नोट करें सेमीफाइनल मैच का शेड्यूल

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-29t105111-1790659289.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!