पेट में बनते हैं गैस के गोले, इन आसान घरेलू उपाय से मिल सकता है छुटकारा, तुरंत होगा असर

खाना खाने के बाद गैस बनाना सामान्य बात है, लेकिन कुछ लोगों को जरूरत से ज्यादा गैस बनती है। ऐसे में पेट दर्द, बेचैनी, मरोड़ और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। कई बार गैस के कारण बैठना भी मुश्किल हो जाता है। अगर गैस लॉक हो जाए तो परेशानी और बढ़ जाती है। गैस की समस्या में राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय असरदार काम करते हैं, इससे तुरंत राहत मिल सकती है। आचार्य बाल कृष्ण ने बताया गैस दूर करने के आयुर्वेदिक उपचार क्या हैं?

गैस दूर करने के घरेलू उपाय   

अजवाइन- पेट में गैस होने पर अजवाइन असरदार काम करती है। जब पेट में भारीपन, गैस और आंतों में ऐंठन हो तो एक छोटा चम्मच अजवाइन और उसमें थोड़ा काला नमक डालकर खा लें। गर्म पानी के साथ अजवाइन खाने पर गैस की समस्या कम होती है। बच्चों को भी अजवाइन खिला सकते हैं।

हरड़- गैस की समस्या दूर करने के लिए हरड़ को असरदार इलाज माना जाता है। हरड़ को शहद के साथ मिलाकर खाने से गैस, एसिडिटी और वायु की समस्या में आराम मिलता है।

काला नमक- पेट फूलने और गैस बनने पर काला नमक भी असरदार होता है। आप इसके लिए थोड़ी अजवायन, जीरा, छोटी हरड़ और काला नमक को बराबर-बराबर ले लें और पीस लें। बड़े लोग 2-6 ग्राम चूर्ण का सेवन करें और बच्चों को थोड़ी कम मात्रा में खिलाएं। इसके बाद गुनगुना पानी पी लें।

अदरक- पेट में गैस की समस्या हो तो अदरक खाना अच्छा माना जाता है। इसके लिए अदरक के टुकड़े पर नमक छिड़क कर दिन में 2-3 बार खाएं। इससे गैस की समस्या में छुटकारा मिल सकता है। इससे खाना खाते ही शरीर हल्का रहेगा और भूख भी खुलकर लगेगी।

काली मिर्च और सूखी अदरक- गैस होने पर काली मिर्च और सूखी अदरक भी फायदेमंद होती है। इसके लिए 1 चम्मच काली मिर्च, 1 चम्मच सूखी अदरक और 1 चम्मच इलायची को पीसकर मिक्स कर लें। अब खाना खाने के 1 घंटे के बाद आधा चम्मच पानी के साथ ले लें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!