पाकिस्तान में होने वाली ODI ट्राई सीरीज पर संकट, जिम्बाब्वे की टीम नहीं लेगी हिस्सा?

पाकिस्तान को अगले साल की शुरुआत में अपने घर में ODI क्रिकेट का एक और बड़ा शेड्यूल बदलना पड़ सकता है। जनवरी 2027 में पाकिस्तान, आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच प्रस्तावित ट्राई ODI सीरीज अब रद्द होने की कगार पर पहुंच गई है। जिम्बाब्वे के दौरे से हटने की संभावना है, जिसके बाद पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच सीमित ओवरों की द्विपक्षीय सीरीज कराए जाने की उम्मीद है।

 जिम्बाब्वे के हटने से पाकिस्तान को लगेगा झटका

पाकिस्तान में जनवरी 2027 में होने वाली इस ट्राई सीरीज में आयरलैंड और जिम्बाब्वे को हिस्सा लेना था। हालांकि, जिम्बाब्वे के पाकिस्तान दौरे को लेकर अब सहमति बनती नजर नहीं आ रही है। ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, व्यावसायिक कारणों से जिम्बाब्वे का दौरा फिलहाल आगे नहीं बढ़ पाया है। दोनों क्रिकेट बोर्ड अब किसी दूसरे समय में जिम्बाब्वे के दौरे के लिए विकल्प तलाश रहे हैं। जिम्बाब्वे के हटने की स्थिति में पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच ODI और T20 मुकाबलों की द्विपक्षीय सीरीज कराए जाने की संभावना है। वहीं, आयरलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच कराने की योजना भी बनाई जा रही थी, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में उसके होने की संभावना भी कम होती जा रही है।

क्रिकेट आयरलैंड के प्रवक्ता ने कहा कि PCB और क्रिकेट आयरलैंड अभी दौरे के लिए नए शेड्यूल पर काम कर रहे हैं और इसकी जानकारी जल्द ही दी जाएगी। दोनों बोर्ड इस दौरे को लेकर पहले से शेड्यूल पर काम कर रहे थे और एकमात्र टेस्ट मैच को लेकर भी चर्चा चल रही थी। हालांकि, शेड्यूल में बदलाव और दोनों टीमों की प्राथमिकताओं के चलते टेस्ट मैच की संभावना अब कमजोर पड़ गई है।

वर्ल्ड कप से पहले ज्यादा से ज्यादा ODI खेलने की तैयारी

पाकिस्तान अगले साल होने वाले ODI वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए ज्यादा से ज्यादा 50 ओवर के मुकाबले खेलना चाहता है। पाकिस्तान अगले महीने श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ घरेलू मैदान पर ट्राई सीरीज की मेजबानी करेगा। इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ पांच ODI मैचों की सीरीज की योजना भी बनाई जा रही है। अगले साल समर में इंग्लैंड के खिलाफ पांच ODI मैचों की सीरीज भी तय है।

दूसरी ओर, आयरलैंड के लिए भी पाकिस्तान का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। टीम फरवरी में वर्ल्ड कप क्वालिफायर खेलेगी और उसका लक्ष्य साल के अंत में होने वाले ODI वर्ल्ड कप में जगह बनाना होगा। वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाना है। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ ODI मुकाबले आयरलैंड के लिए क्वालिफायर और वर्ल्ड कप की तैयारी का अहम हिस्सा हो सकते हैं। फिलहाल पाकिस्तान और आयरलैंड के बोर्ड संशोधित शेड्यूल पर काम कर रहे हैं। नए शेड्यूल और मुकाबलों की संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी जल्द सामने आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में मारी लंबी छलांग, नंबर 1 शुभमन गिल की कुर्सी पर खतरा

औकिब नबी को मिला इंटरनेशनल डेब्यू का मौका, वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/pakistan-cricket-3-1790767251.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!