भारतीय रेल के मध्य रेलवे ने मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस और यूपी के बनारस के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेन, दीपावली और छठ पूजा के दौरान हजारों यात्रियों के लिए न सिर्फ कन्फर्म सीट का इंतजाम करेगी, बल्कि उन्हें एक आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा भी मुहैया कराएगी। भारतीय रेल ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT Mumbai) और बनारस के बीच चलाई जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन से जुड़ी कुछ अहम और जरूरी जानकारी साझा की है।
यूपी, एमपी और महाराष्ट्र के लोगों को मिलेगा फायदा
ये स्पेशल ट्रेन उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए भी काफी मददगार साबित होगी। मुंबई और बनारस के बीच चलने वाली इस ट्रेन से पूरे पूर्वांचल के लोगों को फायदा मिलेगा।
बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन
बनारस से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 05167, बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 09:50 बजे बनारस से प्रस्थान करेगी और रविवार को शाम 16:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बनारस तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 05168, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस स्पेशल ट्रेन 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को शाम 18:10 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और मंगलवार को आधी रात 00:50 बजे बनारस पहुंचेगी।
कहां-कहां रुकेगी बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन
बनारस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलाई जाने वाली ये स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान वाराणसी, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, बुरहानपुर, भुसावल, नासिक, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में फर्स्ट क्लास एसी का 1, सेकेंड क्लास एसी के 2, थर्ड क्लास एसी के 4, थर्ड क्लास इकोनॉमी के 2, स्लीपर क्लास के 6, जनरल क्लास के 5 और एसएलआर क्लास का 1 डिब्बा समेत कुल 22 डिब्बे होंगे।
बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का पूरा टाइम टेबल
यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन का लेटेस्ट अपडेट अवश्य प्राप्त करने की अपील
बताते चलें कि जरूरत के आधार पर इन स्पेशल ट्रेनों के शेड्यूल में जरूरी बदलाव भी किए जा सकते हैं। इसलिए, रेलवे ने यात्रियों से अपील की है वे अपनी यात्रा शुरू करने से भारतीय रेल की हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर अपनी ट्रेन का लेटेस्ट अपडेट अवश्य प्राप्त कर लें। इसके अलावा, आप NTES पोर्टल पर जाकर भी अपने ट्रेन से जुड़ी अहम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
3 अक्टूबर से शुरू होगी उदयपुर-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/train-konkan-5-1790864844.jpg










