ICC का बड़ा ऐलान, क्रिकेट के बदले नियम, अब बल्लेबाज को समय की बर्बादी पड़ेगी भारी; 5 रन की लगेगी पेनल्टी

क्रिकेट में अब बल्लेबाजों की हर देरी पर नजर रहेगी। अगर कोई बल्लेबाज बार-बार अगली गेंद के लिए समय पर तैयार नहीं होता है और खेल में देरी करता है, तो उसे इसकी कीमत अपनी टीम के 5 रन गंवाकर चुकानी पड़ सकती है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने क्रिकेट के नियमों में कई बदलाव किए हैं, जो 1 अक्टूबर 2026 से लागू हो गए हैं।

नए नियम के मुताबिक, अगर कोई बल्लेबाज एक पारी में तीन बार समय बर्बाद करता पाया जाता है, तो फील्डिंग टीम को पांच पेनल्टी रन दिए जाएंगे। पहली गलती पर बल्लेबाज को चेतावनी मिलेगी, दूसरी बार अंतिम वॉर्निंग दी जाएगी। तीसरी वॉर्निंग के बाद हर गलती पर फील्डिंग टीम को 5 रन पेनल्टी के तौर पर मिलेंगे। ICC के मुताबिक, बल्लेबाज को उस समय तक अगली गेंद खेलने के लिए तैयार रहना होगा, जब तक गेंदबाज और फील्डिंग टीम अगली गेंद के लिए तैयार हो चुके हों। 

5 रन का भुगतना होगा नुकसान

नए नियम के तहत बल्लेबाज को सीधे पहली गलती पर 5 रन का नुकसान नहीं होगा। गेंदबाज की तरफ वाला अंपायर पहले मौके पर वॉर्निंग देगा और नॉन-स्ट्राइकर, आने वाले बल्लेबाज, फील्डिंग टीम के कप्तान और दूसरे अंपायर को इसकी जानकारी देगा। दूसरी बार भी यही प्रक्रिया दोहराई जाएगी, लेकिन इस बार इसे अंतिम चेतावनी माना जाएगा। तीसरी और इसके बाद हर बार देरी होने पर अंपायर फील्डिंग टीम को 5 पेनल्टी रन देगा। मल्टी-डे क्रिकेट में इन वॉर्निंग का हिसाब लगातार पूरी पारी के दौरान नहीं चलेगा। 80 ओवर पूरे होने के बाद वॉर्निंग रीसेट हो जाएंगी। इसके बाद हर नए 80 ओवर के ब्लॉक के साथ यह प्रक्रिया फिर से शुरू होगी।

वूमेन्स क्रिकेट में अब अलग गेंद

ICC ने वूमेन्स क्रिकेट के लिए भी एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब वूमेन्स क्रिकेट और जूनियर क्रिकेट के लिए एक ही गेंद के इस्तेमाल की व्यवस्था नहीं रहेगी। ICC ने मेन्स, वूमेन्स और जूनियर क्रिकेट के लिए गेंद के आकार और वजन की तीन अलग-अलग सीमाएं तय कर दी हैं। रन आउट और स्टंपिंग को लेकर भी नियम को स्पष्ट किया गया है। फील्डर या विकेटकीपर के पास गेंद पर पूरा नियंत्रण होना जरूरी होगा। केवल गेंद को छूकर स्टंप उखाड़ देना पर्याप्त नहीं माना जाएगा। इसके अलावा डे-टेस्ट में पिंक गेंद के इस्तेमाल को भी आधिकारिक तौर पर उपलब्ध विकल्पों में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त नुकसान, ऑस्ट्रेलिया ने दिया करारा झटका

IND vs WI तीसरे ODI से पहले टीम इंडिया का अहम​ खिलाड़ी बाहर, किसकी हो सकती है एंट्री

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/pakistan-cricket-4-1790861643.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!