भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐतिहासिक कारनामा, चीन को हराकर 44 साल बाद जीता गोल्ड मेडल

भारत और चीन की महिला हॉकी टीमों के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया। भारतीय टीम ने इस फाइनल मैच में चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही टीम इंडिया 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई करने में कामयाब रही। इस मैच में टीम इंडिया ने एकमात्र गोल 10वें मिनट में किया। इसके बाद दोनों टीमों के प्लेयर्स एक भी गोल नहीं कर सके। भारत ने एशियन गेम्स में दूसरी बार महिला हॉकी में गोल्ड मेडल जीता है और साथ ही में 44 साल का इंतजार खत्म किया है।

मैच के 10वें मिनट में लालरेमसियामी ने किया गोल

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैच की शुरुआत से ही चीन पर अपना दबदबा बनाए रखा। हालांकि, खेल के छठे मिनट में बलजीत कौर को ग्रीन कार्ड मिला, फिर भी टीम ने अपना हमला जारी रखा। मैच के 10वें मिनट में लालरेमसियामी ने एक शानदार फिल्ड गोल करके भारत को 1-0 से बढ़त दिला दी। यह लालरेमसियामी का 200वां इंटरनेशनल मैच था। इसके बाद भारत को गोल करने का एक और मौका (पेनल्टी कॉर्नर) मिला, लेकिन टीम उसे गोल में बदलने से चूक गई। इसके बावजूद, भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर के अंत तक अपनी 1-0 की बढ़त कायम रखी।

दूसरे क्वार्टर में चीन ने दिखाया आक्रामक खेल

मैच के दूसरे क्वार्टर में चीन ने बेहद आक्रामक खेल दिखाया और लगातार भारतीय टीम पर दबाव बनाए रखा। चीन को मैच में बराबरी करने का सबसे बड़ा मौका तब मिला, जब उन्हें एक पेनल्टी स्ट्रोक मिला। हालांकि, भारत की अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया ने बेहतरीन बचाव करते हुए चीन को गोल करने से रोक दिया। इसके बाद भी चीन लगातार हमले करता रहा, लेकिन भारतीय डिफेंडर्स ने शानदार खेल दिखाते हुए उनकी हर कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान भारतीय टीम ज़्यादातर अपना बचाव करने में ही लगी रही और हाफ टाइम तक 1-0 की बढ़त बनाए रखी। वहीं खेल के 28वें मिनट में चीन की खिलाड़ी वेन डान को फाउल के लिए ‘ग्रीन कार्ड’ भी दिया गया।

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में चीन ने गोल करने के लिए लगातार हमले किए और उन्हें दो पेनल्टी कॉर्नर भी मिले। लेकिन भारतीय कप्तान सलीमा टेटे और डिफेंडर्स ने बेहतरीन बचाव करते हुए चीन के हर हमले को नाकाम कर दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद को अपने पास रखकर समय निकाला और खेल की रफ्तार को अपने नियंत्रण में रखा, जिससे तीसरा क्वार्टर खत्म होने तक भारत की 1-0 की बढ़त बनी रही।

चौथे क्वार्टर में मजबूत डिफेंस के साथ जीती बाजी

आखिरी और चौथे क्वार्टर में चीन ने मैच में बराबरी करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। लेकिन भारतीय डिफेंडर्स ने गजब का संयम और खेल दिखाया। मैच के 52वें मिनट में रुतुजा पिसाल ने समझदारी से गेंद को रोककर समय बिताया और चीन का एक और हमला नाकाम कर दिया। भारतीय महिला टीम ने अंत 1-0 की बढ़त बनाए रखी और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। एशियन गेम्स 2026 में भारत अब तक 16 गोल्ड मेडल जीत चुका है।

यह भी पढ़ें

एशियन गेम्स में परवीन हुड्डा का धमाकेदार कमबैक, चीनी ताइपे की खिलाड़ी को हराकर जीता गोल्ड

अंकुश पंघाल ने रचा इतिहास, मेंस बॉक्सिंग में 8 साल बाद भारत को दिलाया गोल्ड मेडल



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/india-tv-2026-10-02t174359-1790943255.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!