किचन में लगे एग्ज़ॉस्ट फैन को साफ कैसे करें? ये घरेलू नुस्खे हटाएंगे चिकनाई

किचन में दिन भर में कई तरह की डिशेज बनती है। ऐसे में उसका धुंआ एग्जॉस्ट फैन पर चिकनाई के रूप में जम जाता है। अगर समय समय पर इसे साफ न किया जाए तो एग्जॉस्ट फैन पर चिकनाई की मोटी परत जम जाती है। ऐसे में इसे साफ करना बहुत झंझट भरा काम लगता है। इसकी साफ सफाई के लिए आम तौर पर लोग महंगे क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बिना किसी महंगे केमिकल के, रसोई में मौजूद घरेलू चीजों से ही आप इस जिद्दी चिकनाई को मिनटों में हटा सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कौन से घरेलू नुस्खे अपनाकर इसे क्लीन कर सकते हैं। 

1. बेकिंग सोडा और डिशवॉशिंग लिक्विड का करें इस्तेमाल

बेकिंग सोडा चिकनाई काटने के लिए सबसे असरदार माना जाता है। इसके लिए 3 चम्मच बेकिंग सोडा में 1 चम्मच बर्तन धोने वाला लिक्विड और थोड़ा सा गुनगुना पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को फैन के ब्लेड और ग्रीस वाली जगह पर अच्छी तरह लगा दें। इसे 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद एक पुराने स्क्रबर या ब्रश से हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें। चिकनाई तुरंत छूट जाएगी।

2. सफेद सिरका और गर्म पानी
सिरका एक नेचुरल क्लीनर है जो तेल और जिद्दी ग्रीस के दागों को ढीला कर देता है। इससे सफाई करने के लिए एक टब में गर्म पानी लें और उसमें 1 कप सफेद सिरका और 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। फैन के अलग किए गए ब्लेड और जाली को इस पानी में 20-25 मिनट के लिए डुबोकर रखें। गर्म पानी और सिरके का मिश्रण चिपचिपेपन को पूरी तरह घोल देगा। बाद में किसी पुराने टूथब्रश से जाली के कोनों की सफाई करें और साफ पानी से धो लें।

3. नींबू और नमक का करें इस्तेमाल
अगर चिकनाई बहुत पुरानी नहीं है, तो नींबू और नमक का नुस्खा सबसे झटपट काम करता है। इसके लिए एक बड़े नींबू को आधा काट लें और उस पर थोड़ा सा मोटा नमक छिड़कें। इसे सीधे एग्ज़ॉस्ट फैन के ब्लेड पर रगड़ें। नींबू का सिट्रिक एसिड तेल को काटता है और नमक स्क्रबर की तरह काम करके मैल को हटा देता है।

4. अमोनिया या केरोसिन
अगर एग्ज़ॉस्ट फैन पर सालों पुरानी काली-चिपचिपी परत जम चुकी है, तो थोड़ा सा केरोसिन या थिनर कॉटन के कपड़े पर लेकर ब्लेड पर रगड़ें। यह तेल की मोटी परत को तुरंत पिघला देता है।

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!