IND vs PAK LIVE Score: भारत और पाकिस्तान में फाइनल की टक्कर, एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल की जंग

एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने हैं। भारतीय टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है, वहीं पाकिस्तानी टीम भी यहां तक पहुंच गई है। टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं, वहीं पाकिस्तान की कमान साहिबजादा फरहान के हाथ में है। भारतीय कप्तान श्रेयस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। इस मैच का लाइव स्कोर और हिन्दी में कमेंट्री आप यहां नीचे पढ़ और देख सकते हैं। 

टीम इंडिया गोल्ड मेडल जीतने की प्रबल दावेदार

भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में जंग है। दोनों टीमें एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में हैं। जो टीम आज का मैच जीतेगी, उसे गोल्ड मेडल दिया जाएगा, वहीं हारने वाली टीम को सिल्वर मेडल मिलेगा। टीम इंडिया ने​ पिछली बार भी सोना जीता था और इस बार भी वो इसे जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में पहले ही गोल्ड जीत चुकी है। 

आज की बारिश नहीं डाल सकेगी खलल 

आज के मैच में बारिश का डर ​फिलहाल नहीं है। पता चला है कि आज केवल 10 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वैसे तो तो बहुत सारे मैच इस टूर्नामेंट के दौरान बारिश ने धुले हैं। अभी की बात करें तो मौसम साफ है कि और अच्छी धूप खिली हुई है।

भारत ने श्रीलंका को सेमीफाइनल में 124 रनों के अंतर से दी थी मात

इस साल के एशियन गेम्स में भारत ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में भारतीय टीम श्रीलंका को 124 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल तक पहुंची है, अब उसकी नजर सोने पर है। टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। वैसे तो पाकिस्तानी टीम भारत के सामने कहीं भी टिकती हुई नजर नहीं आती है, लेकिन फिर भी सावधान रहने की जरूरत है। देखना होगा कि टीम का प्रदर्शन किस तरह का रहता है।

भारतीय टीम की प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तानी टीम की प्लेइंग XI: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेट कीपर), सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफियान मोकिम

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/ind-vs-pak-1-1790997498.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!