यूपी-MP में सुबह-सुबह भीषण रोड एक्सीडेंट, 5 लोगों की मौत; कई यात्री घायल

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में शनिवार सुबह-सुबह बड़ा सड़क हो गया। रोड एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, यूपी के बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक-बस की भीषण टक्कर हो गई। इसमें लोगों की मौत, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा हैदरगढ़ के सुबेहा थाना क्षेत्र में गेरांवा गांव के पास हुआ। हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 52.7 किलोमीटर पर शनिवार तड़के करीब 5 बजे  हुआ।

बिहार जा रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि दिल्ली से करीब 80 यात्रियों को लेकर बिहार जा रही बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के समय बस रोककर दोनों चालक पहियों की हवा चेक कर रहे थे। टक्कर की चपेट में आने से दोनों ड्राइवरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान अजय कुमार यादव और दीप चन्दर राय के रूप में हुई।

हादसे में कई यात्री घायल

हादसे में ट्रक चालक, क्लीनर समेत बस सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। सुबेहा थाना पुलिस, एक्सप्रेसवे राहत टीम और एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बाराबंकी भेजा गया, पुलिस जांच में जुटी है। हादसे इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कुछ महीने पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण रोड एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौत हो गई थी।

धार में तीन लोगों की मौत

वहीं, मध्य प्रदेश के धार में बदनावर के पिटगारा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल है। घायल बच्ची को बदनावर के सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। बदनावर के महू-नीमच फोरलेन स्थित पिटगारा चौराहे पर शनिवार सुबह ये हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत, जबकि एक बच्ची घायल बताई जा रही है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर फोरलेन जाम किया। करीब एक घंटे तक जाम रहा। इसके चलते रतलाम -इंदौर मार्ग पर वाहनों की लगी लंबी कतारें लग गई। 

(बाराबंकी से दीपक निर्भय और धार से एकता शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ेंः बंगाल समेत 10 से अधिक राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, यहां पर 60 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!