‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के ‘कार्तिक’ मोहसिन खान ने कर ली शादी? मंगेतर तमन्ना संग शेयर की तस्वीर, बढ़ी फैंस के दिल की धड़कनें

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान इन दिनों अपनी प्रोफेशनल नहीं, पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। मोहसिन खान ने अगस्त में कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी सगाई का ऐलान करके सबको चौंका दिया था। अपनी सगाई का ऐलान करते हुए मोहसिन ने लंबा-चौड़ा पोस्ट भी साझा किया था। अब इंस्टाग्राम पर अपनी मंगेतर तमन्ना के साथ मोहसिन ने एक और तस्वीर शेयर की, जिससे फैंस के बीच उनकी शादी को लेकर अटकलें शुरू हो गईं। इस पोस्ट में मोहसिन अपनी मंगेतर के साथ रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं, और माहौल किसी वेडिंग रिसेप्शन जैसा लग रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें मोहसिन और तमन्ना डांस करते नजर आ रहे हैं और सामने अन्य लोग दिखाई दे रहे हैं।

मोहसिन खान ने तमन्ना के साथ शेयर की नई तस्वीर

मोहसिन खान ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वह सफेद और काले रंग के टक्सीडो में नजर आ रहे हैं और तमन्ना पीच कलर के लहंगे में दिखाई दे रही हैं। फोटो शेयर करते हुए मोहसिन खान ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, ‘वो दिन… माशाअल्लाह।’ मोहसिन ने ये तो साफ नहीं किया है कि उन्होंने शादी कर ली है या नहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर शेयर किए गए कुछ पोस्ट जरूर री-शेयर किए हैं, जिसमें तमन्ना को उनकी दुल्हन बताया गया है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर कयास लगा रहे हैं कि मोहसिन ने गुपचुप शादी कर ली है। मोहसिन ने भले ही अभी तक शादी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन फैंस उन्हें अभी से बधाई दे रहे हैं।

कन्फ्यूजन में फैन

सोशल मीडिया पर मोहसिन खान की पोस्ट वायरल हो रही है, जिसे देखकर उनके फैन कन्फ्यूजन में हैं। कई का मानना है कि एक्टर ने शादी कर ली है तो कई अब भी आधिकारिक ऐलान के इंतजार में हैं। सोशल मीडिया यूजर मोहसिन और तमन्ना को “मिस्टर एंड मिसेज़ खान” कहकर बुला रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मोहसिन और तमन्ना, बधाई हो। आप दोनों हमेशा खुश रहें। जिंदगी का सफर अब शुरू हो रहा है! भगवान आपको बुरी नजर से बचाए।’ एक अन्य ने लिखा- ‘बहुत-बहुत बधाई! आप दोनों हमेशा ऐसे ही खुश रहें। आमीन, सुम्मा आमीन।’

मोहसिन ने अपनी सगाई की घोषणा की थी

इससे पहले, अगस्त में मोहसिन खान ने तमन्ना के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी सगाई की घोषणा की थी। उन्होंने अपनी पार्टनर को भगवान का आशीर्वाद बताया था। काम की बात करें तो, मोहसिन खान ने कई टीवी शो में काम किया है, जिनमें ‘निशा और उसके कजिन्स’, ‘ड्रीम गर्ल – एक लड़की दीवानी सी’, ‘प्यार तूने क्या किया’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे चर्चित शोज शामिल हैं। उन्हें ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक गोयनका के रोल के लिए बहुत लोकप्रियता मिली। मोहसिन खान आखिरी बार 2024 की वेब सीरीज ‘जब मिला तू’ में दिखे थे।

ये भी पढ़ेंः अविनाश मिश्रा की जीत पर भावुक हुईं ईशा सिंह, नम आंखों से लगाया गले, एक्ट्रेस ने दी बधाई

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!