ओमानी को-पायलट ने विमान के इंजन बंद किए थे? तेल अवीव में क्रैश करने की थी साजिश; फ्लाईदुबई कांड में बड़ा खुलासा

दुबई से तेलअवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान के हाईजैक की कोशिश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इटली के अखबार Corriere della Sera की रिपोर्ट के मुताबिक, ओमानी को-पायलट हमान अल-हम्मामी ने विमान के पायलट स्मित मच्छर को मारकर फ्लाइट पर कंट्रोल करने के बाद उसे तेल अवीव की किसी गगन चुंबी इमारत से टकराने की योजना बनाई थी। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक प्लान फेल होने के बाद को-पायलट हमान अल-हम्मामी ने विमान को रेगिस्तान में क्रैश कराने की कोशिश की। लेकिन कैप्टन स्मित मच्छार की हिम्मत और यात्रियों के साहस के आगे उसकी योजना फेल हो गई। जांचकर्ताओं को संदेह है कि को-पायलट ने दोनों इंजनों की ईंधन आपूर्ति करने वाली स्विच को ऑफ कर दिया था।

अल-हम्मामी का असली मकसद क्या था?

अखबार ने फ्लाईदुबई फ्लाइट क्रू द्वारा सेफ्टी अधिकारियों को दी गई रिपोर्ट से सीधे तौर पर जुड़े लोगों के बयान, घटना से जुड़े लोगों के बयान, एयरपोर्ट स्टाफ, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और खास प्लेटफॉर्म से मिले डेटा को इकट्ठा करने के बाद घटना को लेकर पूरी रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में इजरायली इंटेलिजेंस का हवाला देते हुए दावा किया गया कि अल-हम्मामी की असली साजिश फ्लाइट कैप्टन स्मित मच्छर को मारना, प्लेन को तेल अवीव ले जाना और शहर की किसी ऊंची इमारत से टकराना था।

विमान के अंदर की इमरजेंसी लाइट जल गई थी

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि विमान के अंदर इमरजेंसी लाइट जलती दिखाई दीं। इससे जांचकर्ताओं को संदेह है कि को-पायलट ने दोनों इंजनों की ईंधन आपूर्ति करने वाले स्विच भी बंद किए होंगे। हालांकि, यह बिंदु अभी जांच के दायरे में है। रिपोर्ट के मुताबिक, अल-हम्मामी ने कॉकपिट में नमाज पढ़ने का बहाना किया और फिर क्रैश एक्स से विमान के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर दिया। कप्तान के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन को-पायलट ने उसे बंद कर दिया। हालांकि, बाद में कैप्टन स्मित मच्छार ने बुरी तरह से घायल होने के बावजूद आखिरी कोशिश की और दरवाजा खुल गया। कुछ यात्रियों तथा दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने कॉकपिट में पहुंचकर हालात को संभालने की कोशिश की।

प्लान फेल होने पर रेगिस्तान में क्रैश कराने की कोशिश

इटली के अखबार Corriere della Sera की रिपोर्ट के मुताबिक अल-हम्मामी को एहसास हुआ कि उसका ओरिजिनल प्लान पूरा नहीं हो सकता इसलिए उसने प्लेन को रेगिस्तान में क्रैश करने का फैसला किया। उसने विमान के ऑटोपायलट मोड को बंद कर दिया और कंट्रोल स्टिक को दबा दिया। इससे 30 सेकंड के अंदर विमान करीब 16 हजार फीट नीचे आ गया। अल-हम्मामी ने एयरक्राफ्ट के कंट्रोल्स को भी डैमेज करने की कोशिश की, इससे पहले कि पैसेंजर्स ने उसे काबू कर लिया। यानिव हयून जो पेशे से प्लंबर है ने कंट्रोल स्टिक को अपनी ओर खींचा और प्लेन को और नीचे गिरने से रोका। बाद में, दो ऑफ-ड्यूटी पायलट्स ने एयरक्राफ्ट को कंट्रोल कर लिया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान की सीटों के बीच से बनाए गए एक वीडियो में  केबिन की इमरजेंसी लाइटें स्पष्ट नजर आ रही थीं। ये लाइटें आमतौर पर किसी आपात स्थिति में यात्रियों को विमान से बाहर निकालने या विमान के जमीन पर खड़े होने के दौरान उतरने में मदद के लिए इस्तेमाल होती हैं। लेकिन इस घटना में ये लाइटें काफी ऊंचाई पर जल रही थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, बोइंग 737 में मुख्य बिजली आपूर्ति बंद होने पर विमान बैटरी पावर पर चला जाता है और ऐसी स्थिति में इमरजेंसी लाइटें सक्रिय हो सकती हैं। ऐसा या तो जनरेटर बंद होने पर या दोनों इंजन बंद होने पर हो सकता है। 

वहीं सीएनएन की खबर के अनुसार, एक इजरायली अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान मिली जानकारी से पता चलता है कि अल-हम्मामी ने अकेले इस घटना को अंजाम दिया है। एक अन्य इजरायली सूत्र ने कहा कि फिलहाल इजरायल को किसी संगठन या सरकार से उसके संबंध की जानकारी नहीं मिली है। संयुक्त अरब अमीरात और इजरायल, दोनों इस घटना की जांच कर रहे हैं। सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने भी जांच शुरू की है, जहां विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की थी। 

बता दें कि 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की एफजेड1073 फ्लाइट दुबई से तेलअवीव की उड़ान के दौरान एक बड़े हादसे से बाल-बाल बची। विमान के कैप्टन स्मित मच्छार पर ओमान को को-पायलट ने हमला कर दिया था हमले के दौरान कुछ ही मिनट में विमान हजारों फुट नीचे आ गया। घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे और यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों को खतरे का संकेत दिया। इसके बाद वह बहादुरी से कॉकपिट में पहुंचे और विमान को संभाला। विमान में 174 यात्री सवार थे।

ये भी पढ़ें:


इजरायल में कैप्टन स्मित को सम्मानित करने की तैयारी, मनाया गया जश्न; मांगी जा रही उनके सेहतमंद होने की दुआ

 

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/untitled-design-2026-10-05t071052-1791164469.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!