बनारसी साड़ियां अपनी बेहतरीन डिजाइन, कलर और रॉयल लुक के लिए जानी जाती है। यह एकलौती ऐसी साड़ी है जो हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद में शुमार की जाती हैं। अगर आप भी अपने साड़ी कलेक्शन में बनारसी साड़ियों की बेहतरीन डिजाइन्स शामिल करना चाहती हैं, तो अनीता डोंगरे के इन साड़ी डिजाइन्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
इन बनारसी साड़ी को अपने वॉडरोब में करें शामिल
बनारसी साड़ी डिजाइन्स
रॉयल ब्लू रंग की इस चंदेरी सिल्क फैब्रिक की बनारसी साड़ी हर महिला के वार्डरोब में होनी चाहिए। इस साड़ी के किनारों पर जियोमेट्रिक एम्ब्रॉयडरी बॉर्डर है और पल्लू में बनारसी स्टाइल की ज़री की चौड़ी बॉर्डर दी गई है। वहीँ, ब्लाउज़ पर साड़ी के बॉर्डर से मेल खाता हुआ सुनहरे जाल का हैवी डिज़ाइन बना है। यह आउटफिट एक बेहद रॉयल लुक देता है, जो शादी, रिसेप्शन, के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।
बनारसी साड़ी डिजाइन्स
ऑलिव शेड में की इस साड़ी को सिल्क फैब्रिक से तैयार किया गया है। इस साड़ी पर बनारसी ज़री के छोटे बूटे बने हैं और वहीँ पल्लू के बॉर्डर पर ज़र्दोज़ी, रेशम के धागे, सीक्विन्स का बहुत ही हैवी एम्ब्रॉयडरी है। पालू के किनारों पर टसल्स लगे हैं। ब्लाउज़ की नेकलाइन और स्लीव्स के बॉर्डर पर साड़ी से मैचिंग ज़र्दोज़ी और सीक्विन्स वर्क का काम है। यह साड़ी को आप घर में पूजा पाठ के अलावा शादी ब्याह में भी पहनकर जा सकती हैं।
बनारसी साड़ी डिजाइन्स
चटक पिंक शेड में बनी सिल्क फैब्रिक की यह हेवी साड़ी तो हर नवविवाहित के पास होनी चाहिए। इस साड़ी का पैटर्न नई दुल्हनों पर खूब फबता है। साथ ही आजकल यह खूब ट्रेंड में भी है। इस साड़ी के पूरे फैब्रिक पर फ्लोरल डिज़ाइन है जिसपर सुनहरे ज़री वर्क का काम है। साड़ी के पल्लू और किनारों पर चौड़ा और हैवी ज़री, गोटा-पत्ती और एम्ब्रॉयडरी बॉर्डर दिया गया है। अगर आप अपनी सगाई में साड़ी पहनना चाहती हैं तो मनीष मल्होत्रा के इन खूबसूरत डिजाइन्स से इंस्पिरेशन लें सकती हैं
बनारसी साड़ी डिजाइन्स
अगर आप अपनी शादी या रिसेप्शन में बनारसी साड़ी पहनना चाहती हैं तो कुछ इस तरह की चटक लाल रंग की सिल्क जॉर्जेट ब्राइडल साड़ी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इस साड़ी के पूरे लाल फैब्रिक पर गोल्डन ज़री की बूटियाँ बनी हैं। वहीं, पल्लू पर बनारसी काम है। ब्लाउज़ पर एम्ब्रॉयडरी, ज़र्दोज़ी और सीक्विन्स का बहुत ही हैवी काम किया गया है।
बनारसी साड़ी डिजाइन्स
अगर आप लाल, गुलाबी या नीले रंग की बनारसी साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो यह बाटल ग्रीन बनारसी साड़ी आपके लिए परफ्केट है। इस साड़ी के पूरे फैब्रिक पर बारीक सुनहरी ज़री की बूटियाँ बनी हैं। वही, ब्लाउज़ को प्लेन सिल्क फैब्रिक में मिनिमल और एलिगेंट लुक दे रहा है








