आज कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 मुकाबला, नोट कर लीजिए मैच का सही वक्त

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज लखनऊ में खेला जाएगा। पहला मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा, ये बात अभी से जान लीजिए, ताकि आपका मैच छूट ना जाए। मैच शाम को ही होगा, लेकिन वक्त का पता होना जरूरी है। भारतीय टीम की कोशिश होगी सीरीज का पहला ही मैच जीतकर बढ़त बनाई जाए।

टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मैदान में उतरेगी

एशियन गेम्स में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम इंडिया अब फिर से मैदान में उतरने के लिए तैयार है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम आज वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी। सीरीज के लिए टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। हालांकि बाद में इसमें कुछ बदलाव भी किए गए हैं। इस बीच अगर मैच के शुरू होने की बात की जाए तो ये शाम को सात बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े टॉस होगा और ठीक सात बजे पहली बॉल डाल दी जाएगी। मैच अगर पूरा चला तो साढ़े दस बजे तक चलेगा। 

लखनऊ में बहुत अच्छे नहीं हैं वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के आंकड़े

वेस्टइंडीज की टीम ने हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में कमाल का खेल दिखाया था। इसके बाद अब टी20 की बारी है। हालांकि वेस्टइंडीज की टीम इस लखनऊ के मैदान पर अब तक बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। टीम ने यहां पर चार मैच खेले हैं और उसमें से तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है। यहां तक कि कमजोर मानी जाने वाली अफगानिस्तान की टीम ने भी उसे यहीं पर मात दी थी। अब आज देखना होगा कि टीम किस तरह का प्रदर्शन करती है। 

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर। 

वेस्टइंडीज टीम का पूरा स्क्वॉड: शे होप (विकेट कीपर), कामिल पूरन, आमिर जांगू, शिमरोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, अकील होसेन, शमर जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड, कीमो पॉल, क्वेंटिन सैम्पसन, शमर स्प्रिंगर। 

यह भी पढ़ें 

ईशान किशन इतिहास रचने की दहलीज पर, इस साल तोड़ सकते हैं बहुत बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर 2 वनडे में करेंगे कप्तानी, आकाश दीप का कमबैक तय, NZ दौरे के लिए टीम का ऐलान जल्द

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/shreyas-iyer-4-ap-1791263834.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!