देहरादून में ट्रिपल मर्डर, मकान नंबर 16 से अचानक सुनाई पड़ी चीख-पुकार, लोगों ने देखा- हत्यारा पेंचकस से कर रहा था लगातार वार

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून अपराध की खौफनाक वारदात से दहल गई है। देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई है। मकान नंबर 16 में 80 वर्षीय के.एस. कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और 55 वर्षीय नौकरानी शीला देवी की पेचकस घोपकर हत्या कर दी । वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

देहरादून में मंगलवार दोपहर विष्णु लोक कॉलोनी अचानक चीख-पुकार और पुलिस सायरन से गूंज उठी। मकान नंबर 16 में रहने वाले बुजुर्ग दंपति के.एस. कपूर और रजनी कपूर की हत्या की खबर ने पूरे इलाके को हिला दिया। इसी घर में काम करने वाली 55 वर्षीय शीला देवी भी हमलावर की दरिंदगी का शिकार हो गईं। बताया जा रहा है कि तीनों की पेचकस से वार कर हत्या की गई। पड़ोसियों के मुताबिक, करीब 3 बजे घर से शोर की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलने पर एक युवक नौकरानी पर पेचकस से हमला करता दिखाई दिया। शोर मचाने पर आरोपी भागने लगा, लेकिन आसपास के लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आपको बता दें कि इससे पहले देहरादून के प्रेमनगर में बिहार के एक शख्स की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके कथित लवर को अरेस्ट किया था।

पुलिस ने क्या बताया?

एसएसपी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रथम दृष्टया घटना चोरी के लिए की गई हत्या नहीं लग रही है। हिरासत में लिया गया व्यक्ति परिवार का परिचित है और पहले से घर आता-जाता रहा है। अब पुलिस हत्या के पीछे की वजह, आरोपी की भूमिका और वारदात में किसी अन्य व्यक्ति के शामिल होने की आशंका समेत हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद हत्या की पूरी कहानी सामने आएगी। बता दें कि इस घटना ने इलाके में सभी को दहला कर रख दिया है। (रिपोर्ट: हिमांशु कुशवाहा)

ये भी पढ़ें- निठारी कांड में बरी हुए सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, 2006 में नाले से नर कंकाल मिलने के बाद पकड़ा गया था

मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए फर्जी प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल का आरोप, एसआईटी जांच शुरू

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!