मंधाना ने कप्तानी मिलने के बाद हरमनप्रीत कौर को लेकर किया पोस्ट, कहा – हम मिलकर और भी उपलब्धियां हासिल करेंगे

एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद बीसीसीआई ने भारतीय महिला टीम के नेतृत्व में बदलाव का फैसला लिया जिसमें उन्होंने हरमनप्रीत कौर की जगह पर नए कप्तान के तौर पर स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना को यह जिम्मेदारी सौंपी है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने कई टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है जिसमें साल 2025 में खेले गए महिला वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को जीतने में सफलता हासिल की थी। हालांकि इस साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार देखने को नहीं मिला जिसके बाद अब कप्तानी में बदलाव का फैसला लिया गया। स्मृति मंधाना जिनको तीनों फॉर्मेट में भारतीय महिला टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है उन्होंने अब पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर को लेकर पहला रिएक्शन दिया है, जिसमें उन्होंने उम्मीद जताई है कि आगे मिलकर और भी उपलब्धियां हासिल करेंगे।

आपके नेतृत्व के 10 साल शानदार रहे हैं

स्मृति मंधाना जो अक्सर हरमनप्रीत कौर की अनुपस्थिति में कप्तानी की जिम्मेदारी को संभालते हुए दिखाई दी उनको अब नियमित तौर पर नया कप्तान नियुक्त कर दिया गया है, जिसके बाद 7 अक्टूबर को मंधाना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हरमनप्रीत कौर की फोटो के साथ स्टोरी पोस्ट करते हुए अपना पहला रिएक्शन दिया जिसमें उन्होंने लिखा कि इतने सालों तक आपके साथ खेलना बहुत अच्छा रहा। आपके नेतृत्व के 10 साल शानदार रहे हैं और साथ मिलकर, हम अपने देश के लिए कई और उपलब्धियां हासिल करने का प्रयास करेंगे। वहीं मंधाना के अलावा अभी अनफिट होने की वजह से बाहर चल रही जेमिमा रोड्रिग्ज ने भी हरमनप्रीत कौर को उनके शानदार नेतृत्व के लिए धन्यवाद दिया। जेमिमा ने लिखा कि आपने जो कुछ भी हासिल किया है, उसके लिए बधाई। सालों तक टीम की अगुआई करने और टीम के लिए आपने जो कुछ भी किया उसके लिए धन्यवाद।

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से मंधाना शुरू करेंगी अपनी नई जर्नी

भारतीय महिला टीम को 16 अक्टूबर से घर पर जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज खेलनी है, जिसके साथ ही मंधाना बतौर कप्तान अपनी इस नई जर्नी का आगाज करेंगी। बीसीसीआई की तरफ से टी20 और वनडे दोनों सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें हरमनप्रीत कौर को बतौर प्लेयर जगह मिली है। मंधाना ने अब तक 4 वनडे मैचों में कप्तानी की है जिसमें से सभी में जीत मिली है तो वहीं 18 टी20 इंटरनेशनल मैचों में से 11 में जीत मिली जबकि 6 में हार का सामना करना और एक मुकाबला रद्द रहा है।

ये भी पढ़ें

आईसीसी टी20 रैंकिंग में भी श्रेयस अय्यर का धमाका, एक झटके में मारी 18 स्थानों की लंबी छलांग

भुवनेश्वर कुमार ने कब खेला था आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच, अचानक कैसे हो गई टीम इंडिया में वापसी

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/harmanpreet-kaur-and-smriti-mandhana-1791386613.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!