माथे पर बिंदिया, बालों में गजरा, जैकलीन फर्नांडीज के साड़ी लुक पर फिदा हुए फैंस, नवरात्रि के लिए लें इंस्पिरेशन

जैकलीन फर्नांडीज किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। वो अपने फैशन सेंस, ग्लैमरस अवतार और फिटनेस की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। जैकलीन अपने लुक्स से आए दिन सोशल मीडिया पर कहर बरपाती रहती हैं। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर से अपने लेटेस्ट लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उनका ये देसी अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। जैकलीन का ये लुक फेस्टिव सीजन के लिए भी परफेक्ट साबित हो सकता है। आप नवरात्रि के मौके पर जैकलीन के इस लुक को ट्राय कर बला की खूबसूरत लग सकती हैं। 

देसी लुक में जैकलीन ने बरपाया कहर 

जैकलीन फर्नांडीज ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की है उसमें वो खूबसूरत एथनिक वियर में नज़र आ रही हैं। उनका यह लुक वेडिंग सीजन या नवरात्रि के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। जैकलीन ने गहरे गुलाबी यानी रानी पिंक रंग का बेहद शानदार साड़ी कैरी किया है। साड़ी पर बारीक सुनहरी बूटी का काम और नीचे की तरफ भारी ज़री, गोटा-पट्टी और कढ़ाई वाला चौड़ा बॉर्डर है। इस साड़ी को उन्होंने बेहद सादगी के साथ कैरी किया है। साड़ी के बॉर्डर पर ज़री और सेक्विन वर्क का ग्रेसफुल काम किया हुआ है। इस साड़ी को उन्होंने गोल्डन हैवी वर्क वाले ब्लाउज के साथ स्टाइलअप किया है। 

उन्होंने अपने मेकअप को बेहद सॉफ्ट, फ्रेश और ग्लोइंग रखा है, जो उनके आउटफिट के साथ एकदम परफेक्ट लग रहा है। मेकअप के बेस की बात करें तो ड्यूई और फ्लॉलेस बेस है जो चेहरे को नेचुरल ग्लो दे रहा है। वहीं एक्ट्रेस ने आंखों पर हल्का न्यूड-पिंक आईशैडो, सॉफ्ट आईलाइनर और मस्कारा लगाया है। गालों पर हल्का सा गुलाबी ब्लश और चीकबोन्स पर हाइलाइटर का इस्तेमाल किया गया है, जो चेहरे को एक नेचुरल ग्लो दे रहा है। होंठों पर ग्लॉसी न्यूड-पिंक लिपस्टिक लगाई गई है, जो लुक को क्लासी बना रही है।

जैकलीन का हेयरस्टाइल
हेयरस्टाइल की बात करें तो जैकलीन ने एक ट्रेडिशनल हाफ-अप, हाफ-डाउन हेयरस्टाइल कैरी किया है। बालों को पीछे हाफ-पिन करके बाकी बालों को सॉफ्ट वेव्स में खुला छोड़ा है। हेयरस्टाइल को खास और एथनिक टच देने के लिए उन्होंने बालों में गजरा लगाया है जो उनके लुक को बेहद आकर्षक बना रहा है। ज्वेलरी को मिनिमल रखते हुए उन्होंने केवल खूबसूरत झुमके और एक हाथ में चूड़ी पहनी है। उनके इस लुक को कॉपी कर आप भी नवरात्रि पर गॉर्जियस दिख सकती हैं। 

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!