पानी हमारे जीवन के लिए बेहद जरूरी है. हेल्दी शरीर के लिए सही मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है, ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हर व्यक्ति को दिनभर में कम से कम 8 गिलास पानी तो जरूर पीना चाहिए. हम दिनभर तो पानी पीते ही ही हैं, लेकिन अक्सर दिमाग में ये सवाल आता है कि क्या सोने से पहले पानी पीना सही है? क्या ये आदत शरीर के लिए फायदेमंद है या नहीं? कहीं ये हमारी नींद तो नहीं खराब कर देगी? ये सारे सवाल अक्सर हमारे दिमाग में घूमते रहते हैं.
अगर आपके दिमाग में भी ये सवाल आता है तो आज हम इस टॉपिक पर विस्तार से बात करेंगे. अक्सर दिनभर की थकान रे बाद जब हम बेड पर जाते हैं तो फोन स्क्रॉल करते हैं और दिनभर की अपडेट के बारे में जानते हैं. ऐसे में अचानक याद आता है कि अरे या आज तो दिनभर भागदौड़ के चक्कर में कम पानी पिया है, इसके चलते हम सोने से पहले सोचते हैं कि चलो अब पानी पी लेता हूं और पानी गटक लेते हैं. फिर वापस लेटकर अच्छा लगता है कि चलो आज का पानी पीने का कोटा पूरा हुआ. हालांकि दिमाग में ये सवाल भी आता है कि कहीं रात में बार-बार बाथरूम न जाना पड़ जाए, जिससे नींद टूटे ऐसे में समझ नहीं आता है कि सोने से पहले पानी पियूं या नहीं?
पानी को हमारे शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा माना जाता है. ये जोड़ों को चिकना रखता है, टॉक्सिन्स बाहर निकालता है, टेम्परेचर कंट्रोल करता है और हर सेल को काम करने में मदद करता है. रात भर नींद में हम 7-8 घंटे बिना पानी पिए रहते हैं. इस दौरान सांस से, पसीने से थोड़ा-बहुत पानी निकल जाता है अगर दिनभर पानी कम पिया हो तो सोने से पहले थोड़ा पानी पीना फायदेमंद हो सकता है.
जब हम रात में सोने से पहले पानी पीते हैं तो हमारा शरीर हाइड्रेटेड रहता है. कई स्टडीज (जैसे Sleep Foundation और NIH की रिसर्च) बताती हैं कि सोने से पहले पानी पीने से रात भर डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है. खासकर गर्म जगहों पर, एसी में सोने वालों या ज्यादा पसीना आने वालों के लिए ये फायदेमंद हो सकता है. इसके कारण सुबह उठकर मुंह सूखा-सूखा या थकान महसूस नहीं होती.










