HDFC Mutual Fund 5 top performing schemes: म्युचुअल फंड की पिच पर लंबे समय तक टिकने वाले निवेशकों के लिए प्रॉफिट कमाने का अवसर बढ़ जाता है। हाल के कुछ महीनों में बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के कारण भले ही शॉर्ट टर्म में म्युचुअल फंड्स का रिटर्न घटा है। मगर लॉन्ग टर्म में म्युचुअल फंड ने शानदार रिटर्न दिए हैं। ऐसा ही एक फंड हाउस HDFC है। इस फंड हाउस की इक्विटी कैटेगरी में शामिल पांच स्कीम ऐसी हैं, जिसने पिछले पांच साल में निवेशकों का पैसा 3 से 4 गुना बढ़ा दिया है। इन स्कीम्स ने एसआईपी (SIP Return) करने वाले निवेशकों को भी 33% तक का सालाना रिटर्न दिया है। इन स्कीम में एचडीएफसी इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड, एचडीएफसी स्मॉल कैप फंड, एचडीएफसी मिडकैप अपॉर्च्यूनिटीज फंड, एचडीएफसी फोकस्ड 30 फंड और एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड का नाम शामिल हैं।
1. HDFC Infrastructure Fund – Direct Plan
एचडीएफसी इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (HDFC Infrastructure Fund) इन्फ्रास्ट्रक्चर थीम पर आधारित एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है। यानी कि यह एक सेक्टोरल फंड है। इस स्कीम की शुरुआत 1 जनवरी 2013 को हुई थी। यह स्कीम मुख्य रूप से उन कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी से जुड़े सिक्योरिटीज में निवेश करती है, जो इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास और विस्तार से सीधे जुड़ी हैं या इससे लाभ होने की संभावना रखती हैं।
इस स्कीम ने पिछले पांच वर्षों में निवेशकों को 35% का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने इस स्कीम की शुरुआत में इसमें ₹1 लाख का एकमुश्त (lump sum) निवेश किया होता तो आज उसके फंड की वैल्यू बढ़कर ₹4.48 लाख है। यानी इस स्कीम ने पिछले 5 साल में ही निवेशकों का पैसा 4 गुना से ज्यादा बढ़ा दिया है। इस स्कीम में SIP करने वाले निवेशकों का पैसा हर साल 30.75% की दर से बढ़ा है।
फंड का एकमुश्त रिटर्न कैलकुलेशन
फंड का एकमुश्त निवेश: ₹1,00,000
समय: 5 साल
5 साल में एनुअलाइज्ड रिटर्न : 35%
5 साल में निवेश की वैल्यू : ₹4.48 लाख
फंड का SIP कैलकुलेशन
मंथली SIP: 1,000
5 साल में SIP निवेश पर रिटर्न : 30.75% सालाना
5 साल में कुल निवेश: ₹60,000
5 साल बाद निवेश की वैल्यू : ₹1,27,523
इस स्कीम ने अपनी शुरुआत से अब तक 12.76% का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में निवेशक मिनिमम ₹100 से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इस फंड में SIP के माध्यम से भी निवेश की सुविधा है। SIP के लिए भी मिनिमम अमाउंट ₹100 है। इस फंड का बेंचमार्क BSE India Infrastructure TRI है। इसका ऐक्सपेंस रेश्यों 1.01% है। 31 मार्च 2025 तक इस फंड का कुल AUM ₹2,329 करोड़ है।
2. HDFC Small Cap Fund – Direct Plan
एचडीएफसी स्मॉल कैप फंड (HDFC Small Cap Fund) एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है जो स्मॉलकैप कंपनियों के शेयरों में निवेश करती है। 1 जनवरी 2013 को इस फंड ने बाजार में कदम रखा था। इस स्मॉलकैप फंड ने पिछले पांच वर्षों में निवेशकों को 34.86% का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने इस स्कीम की शुरुआत के समय इसमें ₹1 लाख का एकमुश्त निवेश किया होता तो आज उसके फंड की वैल्यू बढ़कर ₹4.46 लाख है। इस स्कीम में SIP करने वाले निवेशकों का पैसा हर साल 23.74% की दर से बढ़ा है।
फंड का एकमुश्त रिटर्न कैलकुलेशन
फंड का एकमुश्त निवेश: ₹1,00,000
समय: 5 साल
5 साल में एनुअलाइज्ड रिटर्न : 34.86%
5 साल में निवेश की वैल्यू : ₹4.46 लाख
फंड का SIP कैलकुलेशन
मंथली SIP: 1,000
5 साल में SIP निवेश पर रिटर्न : 23.74% सालाना
5 साल में कुल निवेश: ₹60,000
5 साल बाद निवेश की वैल्यू : ₹1,07,931
इस स्कीम ने अपनी शुरुआत से अब तक 19.25% का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में निवेशक मिनिमम ₹100 से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस फंड में SIP की सुविधा भी उपलब्ध है। SIP के लिए भी कम से कम ₹100 का निवेश करना होगा। इस फंड का बेंचमार्क BSE 250 SmallCap TRI है। इसका ऐक्सपेंस रेश्यों 0.93% है। 31 मार्च 2025 तक इस फंड का कुल AUM ₹30,223 करोड़ है।
Also read: BFSI Funds हैं लंबी रेस के घोड़े; कम वैल्यूएशन, बेहतर रिटर्न से बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी
3. HDFC Mid-Cap Opportunities Fund – Direct Plan
एचडीएफसी मिडकैप अपॉर्च्यूनिटीज फंड (HDFC Mid-Cap Opportunities Fund) एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है जो मुख्य रूप से मिडकैप कंपनियों के शेयरों में पैसा लगाती है। इस फंड ने 1 जनवरी 2013 को बाजार में डेब्यू किया था। इस मिडकैप फंड ने पिछले पांच वर्षों में निवेशकों को 33.14% का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने इस स्कीम की शुरुआत में इसमें ₹1 लाख का एकमुश्त निवेश किया होता तो आज उसके फंड की वैल्यू बढ़कर ₹4.18 लाख है। इस स्कीम में SIP करने वाले निवेशकों का पैसा हर साल 26.43% की दर से बढ़ा है।
फंड का एकमुश्त रिटर्न कैलकुलेशन
फंड का एकमुश्त निवेश: ₹1,00,000
समय: 5 साल
5 साल में एनुअलाइज्ड रिटर्न : 33.14%
5 साल में निवेश की वैल्यू : ₹4.18 लाख
फंड का SIP कैलकुलेशन
मंथली SIP: 1,000
5 साल में SIP निवेश पर रिटर्न : 26.43% सालाना
5 साल में कुल निवेश: ₹60,000
5 साल बाद निवेश की वैल्यू : ₹1,15,124
इस स्कीम ने अपनी शुरुआत से अब तक 20.91% का रिटर्न दिया है। इस फंड में कम से कम ₹100 के साथ एकमुश्त निवेश और कम से कम ₹100 के साथ SIP की जा सकती है। इस फंड का बेंचमार्क NIFTY Midcap 150 TRI है। इसका ऐक्सपेंस रेश्यों 0.89% है। 31 मार्च 2025 तक इस फंड का कुल AUM ₹72,610 करोड़ है।
4. HDFC Focused 30 Fund – Direct Plan
एचडीएफसी फोकस्ड 30 फंड (HDFC Focused 30 Fund) एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है जो लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप कैटेगरी (मल्टी-कैप) में अधिकतम 30 स्टॉक्स में निवेश करती है। यह स्कीम विभिन्न मार्केट कैपिटलाइजेशन में उन स्टॉक्स में निवेश करने की फ़्लेक्सिबलटी रखती है, जिनमें हाई ग्रोथ की संभावना हो।
इस फंड की शुरुआत 1 जनवरी 2013 को हुई थी। इस फंड ने पिछले पांच वर्षों में निवेशकों को 31.28% का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने इस स्कीम की शुरुआत में इसमें ₹1 लाख का एकमुश्त निवेश किया होता तो आज उसके फंड की वैल्यू बढ़कर ₹3.9 लाख है। यानी कि 5 साल में निवेशकों का पैसा इस स्कीम में 3 गुना बढ़ गया है। इस स्कीम में SIP करने वाले निवेशकों का पैसा हर साल 27.27% की दर से बढ़ा है।
फंड का एकमुश्त रिटर्न कैलकुलेशन
फंड का एकमुश्त निवेश: ₹1,00,000
समय: 5 साल
5 साल में एनुअलाइज्ड रिटर्न : 31.28%
5 साल में निवेश की वैल्यू : ₹3.9 लाख
फंड का SIP कैलकुलेशन
मंथली SIP: 1,000
5 साल में SIP निवेश पर रिटर्न : 27.27% सालाना
5 साल में कुल निवेश: ₹60,000
5 साल बाद निवेश की वैल्यू : ₹1,17,438
इस स्कीम ने अपनी शुरुआत से अब तक 15.97% का रिटर्न दिया है। इस फंड में कम से कम ₹100 के साथ एकमुश्त निवेश और मिनिमम ₹100 के साथ SIP की जा सकती है। इस फंड का बेंचमार्क NIFTY 500 TRI है। इसका ऐक्सपेंस रेश्यों 0.81% है। 31 मार्च 2025 तक इस फंड का कुल AUM ₹17,227 करोड़ है।
Also read: पटरी पर लौट रहा Mutual Fund Returns, मार्च में 39% इक्विटी फंड्स ने दिया Benchmark से बेहतर रिटर्न
5. HDFC Flexi Cap Fund – Direct Plan
एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड (HDFC Flexi Cap Fund) एक ओपन-एंडेड डायनेमिक इक्विटी स्कीम है जो लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में निवेश करती है। इस फंड की भी शुरुआत 1 जनवरी 2013 को हुई थी। इस फंड ने पिछले पांच वर्षों में निवेशकों को 30.69% का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने इस स्कीम की शुरुआत में इसमें ₹1 लाख का एकमुश्त निवेश किया होता तो आज उसके फंड की वैल्यू बढ़कर ₹3.81 लाख है। इस स्कीम में SIP करने वाले निवेशकों का पैसा हर साल 26.36% की दर से बढ़ा है।
फंड का एकमुश्त रिटर्न कैलकुलेशन
फंड का एकमुश्त निवेश: ₹1,00,000
समय: 5 साल
5 साल में एनुअलाइज्ड रिटर्न : 30.69%
5 साल में निवेश की वैल्यू : ₹3.81लाख
फंड का SIP कैलकुलेशन
मंथली SIP: 1,000
5 साल में SIP निवेश पर रिटर्न : 26.36% सालाना
5 साल में कुल निवेश: ₹60,000
5 साल बाद निवेश की वैल्यू : ₹1,14,914
इस स्कीम ने अपनी शुरुआत से अब तक 17.18% का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में निवेशक मिनिमम ₹100 से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस फंड में SIP की सुविधा भी उपलब्ध है। SIP के लिए भी कम से कम ₹100 का निवेश करना होगा। इस फंड का बेंचमार्क NIFTY 500 TRI है। इसका ऐक्सपेंस रेश्यों 0.81% है। 31 मार्च 2025 तक इस फंड का कुल AUM ₹69,639 करोड़ है।
(डिस्क्लेमर: यहां म्युचुअल फंड स्कीम की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)
First Published – May 2, 2025 | 2:50 PM IST
संबंधित पोस्ट










