ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में सबसे सफल पुरुष खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के लिए यूएस ओपन 2026 की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। न्यूयॉर्क में जोकोविच को टूर्नामेंट के पहले ही दिन मारियानो नवोन ने हराकर बड़ा उलटफेर किया। इस हार के साथ ही जोकोविच यूएस ओपन से बाहर हो गए हैं। नोवाक जोकोविच का 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना पहले ही मैच में टूट गया। अर्जेंटीना के गैर-वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मरियानो नावोन ने दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी जोकोविच को 7-6, 5-7, 6-4, 2-6, 6-1 से हराकर बाहर कर दिया। इस बड़ी हार के साथ ही जोकोविच का यूएस ओपन में जिमी कॉनर्स के 98 मैच जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ने का सपना अधूरा रह गया।
गर्मी और उमस से परेशान दिखे जोकोविच
ऑर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए इस मैच की शुरुआत से ही जोकोविच न्यूयॉर्क की भारी गर्मी और उमस से काफी परेशान दिखे। जब तक मौसम की वजह से स्टेडियम की छत बंद नहीं की गई, वह राहत पाने के लिए बार-बार अपने सिर पर बर्फ की थैली रखते हुए नजर आए। उनकी तकलीफ तब और बढ़ गई जब तीसरे सेट के छठे गेम के दौरान उन्हें कोर्ट पर ही कई बार उल्टी हो गई। इसके बाद डॉक्टरों और मेडिकल टीम ने उन्हें दवाइयां दीं, जिसके सहारे वह किसी तरह मैच में बने रहे।
दूसरे और तीसरे सेट में जोकोविच की शानदार वापसी
शरीर में पानी की कमी और तबीयत खराब होने के बावजूद जोकोविच ने जबरदस्त खेल दिखाया। पहला सेट टाइब्रेक में हारने के बाद, उन्होंने शानदार वापसी की और दूसरा सेट 7-5 और तीसरा सेट 6-4 से जीतकर मैच में बढ़त बना ली। लेकिन अर्जेंटीना के मरियानो नावोन ने भी आसानी से हार नहीं मानी; उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाते हुए चौथा सेट 6-2 से जीता और मैच को पांचवें व आखिरी सेट तक पहुंचा दिया।
आखिरी सेट में रोने लगे जोकोविच
आखिरी सेट में जब नावोन ने 4-1 की मजबूत बढ़त बना ली और जीत की तरफ बढ़ने लगे, तो जोकोविच कोर्ट पर ही बेबस होकर रो पड़े। जोकोविच की आंखों में आए आंसुओं ने हर किसी को भावुक कर दिया। 24 बार के चैंपियन को इस तरह रोते देखना फैंस के लिए बेहद दर्दनाक पल था। इसके बाद नावोन ने जोकोविच की घटती ताकत का पूरा फायदा उठाया और आखरी सेट 6-1 से आसानी से जीतकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस हार के साथ जोकोविच यूएस ओपन से बाहर हो गए। इससे पहले जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गए थे।
यह भी पढ़ें
आर प्रज्ञाननंदा ने रचा इतिहास, ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले बने पहले भारतीय
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से हुए बाहर, चोट की वजह से बचे हुए सीजन में नहीं लेंगे हिस्सा
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/08/india-tv-2026-08-31t112216-1788155505.jpg








