सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट है ये हिल स्टेशन, आज ही बनाएं ट्रिप का प्लान

सितंबर का महीना घूमने के शौकीन लोगों के लिए साल के सबसे बेहतरीन महीनों में से एक माना जाता है। ये महीना मानसून के जाने और सर्दियों के आने के बीच यह समय प्रकृति के सबसे सुंदर रूप को देखने का होता है। इस दौरान मौसम बेहद सुहावना, ठंडा और ताजगी से भरा होता है, जो यात्रा के आनंद को दोगुना कर देता है। लेकिन कई लोगों को ये समझ नहीं आता कि सितंबर के महीने में कहां घूमने जाएं। अगर आपकी भी यही समस्या है तो ये आर्टिकल आपके लिए है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सितंबर के महीने में आप कहां घूम सकते हैं। 

1. उदयपुर, राजस्थान 

सितंबर में मानसूनी बारिश के बाद झीलों के शहर उदयपुर की खूबसूरती देखने लायक होती है। यहां का मौसम सुहावना हो जाता है और भीड़ भी कम होती है। यहां के प्रमुख आकर्षण की बात करें तो आप पैलेस लेक, पिछोला झील, सिटी पैलेस, और मानसून पैलेस को एक्सप्लोर कर सकते हैं। जहां से बादलों और पहाड़ियों का नज़ारा बहुत सुंदर दिखता है।

2. महाबलेश्वर, महाराष्ट्र
पश्चिमी घाट की पहाड़ियों में बसा यह हिल स्टेशन सितंबर में बादलों की चादर और धुंध से ढका रहता है। प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफर्स के लिए यह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां के प्रमुख आकर्षण की बात करें तो यहां आप आर्थर सीट पॉइंट, वेन्ना झील, एलिफेंट हेड पॉइंट और स्ट्रॉबेरी फार्म्स घूम सकते हैं। 

3. लेह-लद्दाख 
सितंबर का महीना लेह-लद्दाख जाने के लिए सबसे बेहतरीन समय है। इस दौरान यहां का मौसम साफ होता है, रास्ते खुले रहते हैं और पर्यटकों की संख्या भी कम होती है, जिससे शांति से यात्रा का आनंद लिया जा सकता है। यहां आप पैंगोंग झील, नुब्रा घाटी, खारदुंग ला पास और थिक्से मठ जरूर एक्सप्लोर करें। 

4. कूर्ग
‘भारत का स्कॉटलैंड’ कहे जाने वाले कूर्ग में सितंबर के समय चारों तरफ हरियाली और कॉफी के बागान अपनी महक बिखेरते हैं। यह जगह भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर सुकून के पल बिताने के लिए परफेक्ट है। यहां आप अब्बे फॉल्स, राजा सीट, ताडियंदमूल चोटी और कॉफी के बागान एक्सप्लोर कर सकते हैं। 

5. वैली ऑफ फ्लावर्स, उत्तराखंड
फूलों की घाटी देखने के लिए जुलाई से सितंबर का समय सबसे अच्छा होता है। सितंबर के शुरुआती हफ्तों में यहां सैकड़ों प्रजाति के अल्पाइन फूल पूरी तरह खिले होते हैं, जो घाटी को रंग-बिरंगा बना देते हैं। यहां आप यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, ट्रेकिंग ट्रेल्स और विभिन्न प्रकार के दुर्लभ हिमालयी फूल देख सकते हैं। 

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!