सरकार ने अधिसूचित की ₹1.27 लाख करोड़ की सेमीकॉन 2.0 योजना, पूरी वैल्यू चेन को दी जाएगी वित्तीय सहायता

सरकार ने देश में चिप मैन्यूफैक्चरिंग के इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के खर्च वाली सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की है। इस योजना को 6 अलग-अलग सेगमेंट में बांटा गया है, जिनमें भारतीय कंपनियों द्वारा चिप डिजाइन, चिप मैन्यूफैक्चरिंग के लिए जरूरी कैपिटल इक्विपमेंट बनाने वाली यूनिट्स की स्थापना, सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग, चिप असेंबली, पैकेजिंग और टेस्टिंग आदि शामिल हैं।

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पूरी वैल्यू चेन को वित्तीय सहायता प्रदान करेगा सेमीकॉन 2.0

सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि भारत सरकार ने देश में सेमीकंडक्टर डिजाइन और मैन्यूफैक्चरिंग इकोसिस्टम के विकास के लिए सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित करके देश के सेमीकंडक्टर सेक्टर को लगातार नीतिगत समर्थन देने का फैसला किया है। इसमें कहा गया है कि सेमीकॉन 2.0 चिप डिजाइन, मैन्यूफैक्चरिंग और पैकेजिंग से लेकर सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के अलग-अलग सेगमेंट तक सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पूरी वैल्यू चेन को वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

राष्ट्रीय महत्व और रणनीतिक प्राथमिकताओं के आधार पर की जाएगी लक्ष्यों की पहचान

सेमीकॉन 2.0 योजना का लक्ष्य राष्ट्रीय रणनीतिक और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के लिए लक्षित टेक्नोलॉजी के डिजाइन, डेवलपमेंट और इस्तेमाल पर ध्यान केंद्रित करते हुए मजबूत, भरोसेमंद और स्वदेशी सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी डेवलप करना है। इसका लक्ष्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के लिए सेमीकंडक्टर इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) कोर, चिप, सिस्टम-ऑन-चिप (SOC) और मॉड्यूल का स्थानीय स्तर पर विकास करना है। इनकी पहचान समय-समय पर राष्ट्रीय महत्व और रणनीतिक प्राथमिकताओं के आधार पर की जाएगी। 

सभी जरूरी फंडामेंटल टेक्नोलॉजी कंपोनेंट्स किए जाएंगे डेवलप

अधिसूचना में कहा गया है कि लक्ष्यों को हासिल करने के लिए विभिन्न प्रकार के कंप्यूट, मेमोरी, आरएफ, पावर, नेटवर्किंग, सेंसर आदि के लिए स्टैंडर्ड आईपी समेत सभी जरूरी फंडामेंटल टेक्नोलॉजी कंपोनेंट्स डेवलप किए जाएंगे।

भारत में फिलहाल 3 मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट में चल रहा है प्रोडक्शन

बताते चलें कि अभी भारत में कुल 3 सेमीकंडक्टर/चिप मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट चालू हैं, जहां उत्पादन हो रहा है। इसके अलावा, देश में अलग-अलग राज्यों में कई दूसरे प्रोजेक्ट्स पर भी तेजी से काम चल रहा है। जिससे, आने वाले समय में सेमीकंडक्टर/चिप मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को अपने भाषण में कहा था कि आने वाले 7-8 सालों में देश में 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

74 रुपये तक पहुंचा चीनी का भाव, कीमतें कम करने की सरकार की कोशिशें जारी, लेकिन अभी तक नहीं मिली राहत



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/08/chip-pixabay-1788164798.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!