आंगन में टहल रही थीं 91 साल की महिला… बंदर ने धक्का मारा और हो गई मौत, VIDEO देख सिहर उठेंगे

कर्नाटक के कोप्पल जिले से एक बेहद ही चौंका देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक बंदर के धक्का देने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला शाम के वक्त अपने घर के आंगन में टहल रही थी। तभी एक बंदर ने उन्हें धक्का मार दिया। मृतक महिला की पहचान 91 वर्षीय नजमुन्निसा बेगम के तौर पर हुई है। शनिवार शाम को यह घटना तब हुई जब वह अपने घर के बाहर खड़ी थीं। ये पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

CCTV में कैद हुआ खौफनाक वीडियो

सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि बाहर से कुछ आवाज सुनकर नजमुन्निसा बाहर आती हैं, इतने में एक बंदर उन पर कूद जाता है। बंदर के धक्का देने पर वह फर्श पर गिर जाती हैं जिससे उनके सिर में चोट लगती है। इसमें दिख रहा है कि शोर सुनकर घर के अंदर से एक और  महिला बाहर आती है और बंदर दोबारा हमला करने के लिए आता है। बंदर दूसरी बुजुर्ग महिला पर भी हमले की कोशिश करता है लेकिन आस-पास के लोग दौड़कर आते हैं तब बंदर भी वहां से भाग जाता है।

वहीं, बंदर के हमले में घायल हुई नजमुन्निसा को अस्पातल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

दोबारा हमला करने आया बंदर।

Image Source : REPORTER INPUTदोबारा हमला करने आया बंदर।

प्रसिद्ध लेखक की पत्नी थी मृतका

91 वर्षीय नजमुन्निसा बेगम क्षेत्र के प्रसिद्ध लेखक एम.एस. सवदत्ती की पत्नी थीं। वह रोज की तरह अपने घर के आंगन में टहल रही थीं। तभी एक बंदर अचानक दीवार फांदकर परिसर के अंदर आया। इससे पहले कि नजमुन्निसा कुछ समझ पातीं या खुद को संभाल पातीं, बंदर ने उन्हें जोर से धक्का मारा। धक्का लगते ही वह कंक्रीट के फर्श पर गिर गईं।

सामने आया वीडियो-

दिल्ली चिड़ियाघर में केयरटेकर पर झपटा बंदर, उंगली कटी

वहीं, आपको बता दें कि हाल ही में दिल्ली चिड़ियाघर में बाड़े से बाहर आए एक बंदर ने केयरटेकर पर हमला कर दिया। बंदर के हमले में केयरटेकर की एक अंगुली कट गई और उसके दोनों पैरों पर गहरे घाव हो गए। बाद में बंदर ने एक टूरिस्ट पर भी हमला कर दिया। इस घटना से वहां आए लोगों में अफरातफरी मच गई।

यह भी पढ़ें-

नहीं थम रहा पिटबुल का आतंक! अब ठेला लगाने वाले के बेटे को काटा, कुत्ते के मालिक ने बचाने की कोशिश भी नहीं की

छह माह के बच्चे पर झपटा कुत्ता, जबड़े में दबाकर नोंचता रहा; CCTV में पिटबुल का आतंक देख खौल जाएगा आपका खून

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!