Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा-अरमान की जिंदगी में आएगा नया तूफान, मायरा की खुशी के लिए विलेन बना कबीर

 

टीवी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड की शुरुआत काजल के तान्या से बात करने से होती है। इस दौरान तान्या कहते दिखाई देगी कि वह पोद्दार परिवार को सरप्राइज देना चाहती है। वहीं आगे देखने को मिलेगा कि कबीर और मायरा एक बड़ी मुसीबत में फंसाने वाले हैं। इसी दौरान तान्या अपनी दूसरी शादी के बारे में बताने वाली है। काजल, तान्या को सलाह देती दिखाई देगी कि वह कृष को एक और मौका दे। तान्या कहेगी है कि वह कृष के साथ दोबारा नहीं रहने वाली। अभिरा-अरमान, तान्या को लेकर परेशान दिखाई देगे और दूसरी ओर, कबीर सभी के सामने मायरा को हीरोइन बनाने के लिए खुद विलेन बन जाएगा।

अरमान के दुश्मन से शादी करेगी तान्या 

अभिरा, तान्या से बात करने का फैसला करेगी। वह तान्या से कहते दिखाई देगी कि वह उसके लिए खुश है। तान्या, अभिरा को उस लड़के के बारे में बताने ही वाली होती है। अभिरा कहती है कि अगर तान्या खुश है तो बाकी किसी चीज से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। विद्या, काजल से कहेगी है कि वह कब समझेगी कि तान्या और कृष का दोबारा मिलना मुमकिन नहीं है। मनीषा, काजल से सच स्वीकार करने को कहेगी। संजय कहता दिखाई देगा कि उसने काजल से तान्या को न बुलाने के लिए कहा था और अब वह तनाव में है। वह कहेगा कि कृष के अलावा बाकी सब आगे बढ़ रहे हैं। कृष, तान्या के बारे में हो रही बातचीत को नजरअंदाज करते दिखाई देगा। उधर, अभिरा को पता चलता है कि तान्या किसी दमानी से शादी करने वाली है।

कबीर और मायरा के प्यार की शुरुआत

अभिरा अपने पति अरमान को बताने वाली है कि तान्या किसी दमानी परिवार के लड़के से शादी करने वाली है। अरमान कहता है कि दमानी परिवार उन्हें अकेले नहीं छोड़ रहा है। वह अभिरा से कहेगा कि वह तान्या से बात करे कि वह किससे शादी करने वाली है। अभिरा कहते दिखाई देगी कि वह दमानी परिवार के बारे में तान्या से सीधे बात नहीं करेगी। कबीर, मायरा को बताएगा कि उसने भगवान कृष्ण के लिए भोग बनाया है। मायरा हैरान रह जाती है। कबीर, मायरा को हलवा खाने के लिए कहते दिखाई देगा। मायरा, कबीर से मूर्ति देने के लिए कहेगी, क्योंकि उसे घर वापस लौटना होता है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है का प्रीकैप

मायरा, अभिरा-अरमान को बताएगी कि उसे जर्नलिज्म में दिलचस्पी है। अरमान, मायरा से सबसे अच्छे जर्नलिज्म कॉलेज के बारे में पता करने को कहता है, जो सबसे अच्छे कोर्स करवाता हो। कबीर, मायरा को एक कॉलेज का सुझाव देता है। अरमान इस बात से नाराज है कि मायरा ने उनसे बिना बात किए एडमिशन ले लिया। अभिरा कहती है कि मायरा बड़ी हो गई है। अरमान कहता है कि फिर भी वह उन्हें अपने फैसले में शामिल कर सकती थी। मायरा सोचती है कि वह कबीर को कैसे बताएगी कि उसने उसी कॉलेज में एडमिशन ले लिया है, जिसका सुझाव उसने दिया था, क्योंकि वह उसे पसंद करती है।

ये भी पढ़ें – ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में विद्या को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अरमान की बढ़ी चिंता, कबीर-मायरा पर अभिरा को शक

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!