अगर आप वजन घटाने के लिए आसान नुस्खे या कोई चमत्कारी उपाय खोज रहे हैं तो ऐसा कुछ नहीं है जिससे कुछ ही दिनों में आप स्लिम-ट्रिम हो जाएं। इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएटर मल्लिका फतेहपुरिया ने अपनी फिटनेस के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने अपना 35 किलो वजन कम किया है। एक वक्त था जब उनका वजन 90 किलो था जो अब 55 किलो पर पहुंच गया है। इसके लिए उन्होंने 35 फिटनेट टिप्स भी शेयर किए हैं।
वजन घटाने के आसान टिप्स
- हेल्दी खाना खाओ लेकिन वो बोरिंग नहीं होना चाहिए।
- जो भी खाना खाएं और कम कैलोरी वाला बनाने की कोशिश करें।
- अपने पसंदीदा खाने को फायदेमंद खाने में बदल दें।
- इससे आप रोज मिठाई खाकर भी अपना वजन घटा सकते हैं।
- खाने की मात्रा को कंट्रोल रखना सबसे ज्यादा जरूरी है।
- खाना पकाने के लिए तेल की मात्रा कम ही रखें।
- भोजन नापने और खाने वाले चम्मच को छोटा कर दें।
- रसोई में मौजूद लगभग हर चीज के लिए कम कैलोरी वाले विकल्प चुनें।
- पसंदीदा भोजन की लिस्ट बनाकर बदल-बदलकर खाएं।
- यह कोई डाइट नहीं है। ऐसी आदतें बनाएं जिन्हें आप वास्तव में अपना सकें।
- पोषण संबंधी लेबल पढ़ना सीखें। इससे आप सही खाना चुन पाएंगे।
- हर हेल्दी चीज वजन घटाने में मदद नहीं करती है।
- यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो समझें कि कैलोरी की कमी का वास्तव में क्या अर्थ है।
- खाने का अच्छा या बुरा होना जरूरी नहीं है।
- चीट मील जैसी कोई चीज नहीं होती। जो खाएं इंजॉय करके खाएं।
- एक बार का खाना महीनों की मेहनत को बर्बाद नहीं कर देगा।
- आप कभी भी हेल्दी खाने और वजन घटाने की शुरुआत कर सकते हैं।
- हर किसी की अपनी राय होगी, वही करें जो आपके लिए सही हो।
- अपने फैसले पर अडिग रहें और ज्यादा किसी को बताएं नहीं।
- आप हमेशा किसी न किसी के लिए या तो बहुत मोटे होंगे या बहुत पतले।
- लक्ष्य कभी भी दूसरों के लिए नहीं अपने शरीर को स्वस्थ और खुश रखने के लिए बनाएं।
- वजन कम करना एक शारीरिक परिवर्तन है। लेकिन यह उससे कहीं अधिक है।
- वेट लॉस के दौरान आप शारीरिक ही नहीं मानसिक और भावनात्मक रूप से बदल रहे होते हैं।
- आप हमेशा प्रेरित महसूस नहीं करेंगे। यहीं पर अनुशासन काम आता है।
- अनुशासन का मतलब हर काम को पूरी तरह से सही तरीके से करना नहीं है। कई बार सिर्फ करना होता है।
- जरूरी नहीं है कि आपको व्यायाम पसंद हो लेकिन समझें कि शरीर के लिए जरूरी है।
- कुछ हलचल न होने से बेहतर है।
- जब कोई वर्कआउट न कर पाएं तो उन दिनों पैदल चलें।
- आपको हर हफ्ते वर्कआउट के लिए नए कपड़े खरीदने की ज़रूरत नहीं है।
- एक ट्रेनर और पोषण विशेषज्ञ में निवेश करें, ये जीवनभर आपके काम आएगा।
- अपने XL साइज के कपड़े मत फेंकिए। एक दिन आप उन्हें ‘ओवरसाइज़्ड’ लुक दे सकते हैं।
- ऐसे दिन भी आएंगे जब आपको आईने में दिखने वाला अपना लुक पसंद नहीं आएगा।
- ऐसे दिन भी आएंगे जब आपको जो दिखेगा वह आपको पसंद आएगा।
- आपको अपने आप पर ऐसा गर्व महसूस होगा जिसे कोई भी आपसे कभी छीन नहीं सकता।
- आप फिर कभी पहले जैसे व्यक्ति नहीं रहेंगे और आपका काम आसान हो जाएगा।









