आमिर जांगू ने भारतीय धरती पर रचा इतिहास, लगातार 3 मैचों में खेली 50+ रनों की पारी

वेस्टइंडीज के लिए भारत का यह दौरा भी निराशाजनक रहा। विंडीज टीम का भारत में वनडे सीरीज जीतने का उनका 24 साल पुराना सपना एक बार फिर टूट गया। वेस्टइंडीज शुरुआती दोनों मैच काफी बुरी तरह हार गई। हालांकि टीम के लिए राहत की बात यह रही कि उनकी तरफ से कुछ खिलाड़ियों ने बहुत बढ़िया बल्लेबाजी की और शतक भी बनाए। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा आमिर जांगू की हुई है, जिन्होंने सीरीज के तीनों मैचों में 50 से अधिक रन बनाकर एक नया इतिहास रच दिया।

ऐसा कारनामा करने वाले वेस्टइंडीज के पहले बल्लेबाज बने जांगू 

जांगू 56 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने सीरीज के तीनों मैचों में 50 से ज्यादा रन बनाने का कमाल कर दिखाया। इससे पहले उन्होंने पहले मैच में नाबाद 58 रन और दूसरे मैच में 114 रन की शानदार पारी खेली थी। इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ वह भारत में अपनी शुरुआती तीनों वनडे पारियों में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले वेस्टइंडीज के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। पूरी दुनिया में ऐसा कारनामा करने वाले वह सिर्फ पांचवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले केवल नवजोत सिंह सिद्धू, मार्क वॉ, मैथ्यू हेडन और जेसन रॉय ही यह रिकॉर्ड बना पाए थे।

जांगू ने होप के साथ मिलकर की 109 रन की साझेदारी

भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारत द्वारा दिए गए 352 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए आमिर जांगू तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। मैच के पांचवें ओवर में ही उनकी बैटिंग आ गई थी, जिसके बाद उन्होंने कप्तान शे होप के साथ मिलकर पारी को संभाला। 29 साल के जांगू ने सिर्फ 47 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। दोनों के बीच 109 रन की मजबूत साझेदारी हुई, जो जांगू के रन आउट होने पर खत्म हुई। हालांकि आउट होने से पहले वह टीम का स्कोर 150 रन तक पहुंचा चुके थे।

जांगू का वनडे करियर

आमिर जांगू ने साल 2024 में अपने वनडे क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक कुल 12 मैच खेले हैं, जिनकी 10 पारियों में करीब 58 की बेहतरीन औसत से 467 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक ठोके हैं। भारत के खिलाफ शतक लगाने के अलावा, उन्होंने अपना दूसरा शतक 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था, जब वे 104 रन बनाकर नाबाद रहे थे। भारत के खिलाफ सीरीज में जांगू का प्रदर्शन लाजवाब रहा है।

यह भी पढ़ें

केएल राहुल ने तीसरे वनडे में लगाया तूफानी शतक, इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 10 हजार रन

युवराज सिंह ने 44 की उम्र में लगाए 6 छक्के, 161 की स्ट्राइक रेट से बनाए 71 रन, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/india-tv-2026-10-03t223747-1791047290.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!