अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने वाले बने सबसे तेज भारतीय खिलाड़ी

भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज शानदार 7 विकेट से एकतरफा जीत के साथ किया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए 157 रनों का टारगेट मिला था जिसको उन्होंने 13.4 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया, जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अभिषेक जो पिछली कुछ टी20 सीरीज में अपने फॉर्म से जूझते हुए दिखाई दिए उनका लंबे समय के बाद वही पुराना अंदाज बल्ले से देखने को मिला जिसके दम पर अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में अपने 6000 रनों का आंकड़ा भी पूरा कर लिया।

टी20 में सबसे कम गेंदों में 6000 रन पूरे करने वाले भारतीय बने अभिषेक शर्मा

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा को टी20 क्रिकेट में अपने 6000 रनों का आंकड़ा पूरा करने के लिए 5 रनों की दरकार थी, जिसमें उन्होंने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाने के साथ पूरा कर लिया। अभिषेक शर्मा इसी के साथ 6000 रनों का आंकड़ा टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। वहीं वर्ल्ड क्रिकेट में देखा जाए तो उसमें अभिषेक इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी हैं, जिसमें पहले नंबर पर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी फिन एलन हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 6000 रनों का आंकड़ा सिर्फ 3386 गेंदों में पूरा किया था।

टी20 क्रिकेट में 6000 रनों का आँकड़ा सबसे कम गेंदों में पूरे करने वाले खिलाड़ी

  • फिन एलन (न्यूजीलैंड) – 3386 रन
  • अभिषेक शर्मा (भारत) – 3420 गेंद
  • आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज) – 3550 गेंद
  • टिम डेविड (ऑस्ट्रेलिया) – 3681 गेंद
  • विल जैक्स (इंग्लैंड) – 3857 गेंद
  • फिल सॉल्ट (इंग्लैंड) – 3857 गेंद

अभिषेक ने की रोहित शर्मा की बराबरी

टीम इंडिया के धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पारी का आगाज छक्के के साथ किया जिसमें उन्होंने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर जब छक्का लगा तो वह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी करने में भी कामयाब हो गए। अभिषेक शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी के रूप में रोहित शर्मा के बराबर आ गए हैं, जिसमें दोनों के नाम 12-12 छक्के हैं।

ये भी पढ़ें

शेफाली वर्मा ने ध्वस्त किया स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड, महिला टी20 एशिया कप में लगाई सबसे तेज फिफ्टी

रहमानुल्लाह गुरबाज ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे, पहले टी20 में बुमराह ने नहीं खोलने दिया खाता

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/abhishek-sharma-28-1789318169.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!