एक्टर सूर्या और ज्योतिका ने 20वीं सालगिरह पर फिर की शादी, क्या आप जानते हैं हर साल एनिवर्सरी का होता है खास मतलब

साउथ के जाने माने एक्टर सूर्या और ज्योतिका ने अपनी 20वीं सालगिरह पर फिर से शादी की है। जिसकी बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये प्यारा सा कपल 20 साल बाद भी एक दूसरे की आंखों में खोया हुआ है। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर प्यार का नया ट्रेंड सेट कर रही है। आपने अभी तक सिल्वर जुबली, गोल्डन जुबली तो सुनी होंगी लेकिन क्या आपको पता है कि हर साल मनाई जाने वाली एनिवर्सरी का भी अपना एक अलग खास मतलब होता है। जिसे आप रिश्ते के बारे में और उसकी नाजुकता के बारे में जान और समझ सकते हैं। 

शादी की 1 से लेकर 100वीं वर्षगांठ का मतलब

  • पहली वर्षगांठ- कागज    
  • दूसरी वर्षगांठ- कपास 
  • तीसरी वर्षगांठ- चमड़ा    
  • चौथी वर्षगांठ- फल या फूल    
  • 5वीं वर्षगांठ- लकड़ी    
  • छठी वर्षगांठ- आयरन    
  • सातवीं वर्षगांठ- ऊन या तांबा    
  • 8वीं वर्षगांठ- कांस्य    
  • 9वीं वर्षगांठ- मिट्टी के बर्तन या विलो    
  • 10वीं वर्षगांठ- टिन या एल्युमिनियम    
  • 11वीं वर्षगांठ- स्टील    
  • 12वीं वर्षगांठ- रेशम या लिनन    
  • 13वीं वर्षगांठ- लेस    
  • 14वीं वर्षगांठ- हाथी दांत
  • 15वीं वर्षगांठ- क्रिस्टल    
  • 20वीं वर्षगांठ- चीन    
  • 25वीं वर्षगांठ- रजत    
  • 30वीं वर्षगांठ- पर्ल    
  • 35वीं वर्षगांठ- मूंगा या जेड    
  • 40वीं वर्षगांठ- रूबी    
  • 45वीं वर्षगांठ- सफायर    
  • 50वीं वर्षगांठ- स्वर्ण    
  • 55वीं वर्षगांठ- एमराल्ड    
  • 60वीं वर्षगांठ- हीरा    
  • 65वीं वर्षगांठ- नीलमणि    
  • 70वीं वर्षगांठ- प्लेटिनम    
  • 75वीं वर्षगांठ- हीरा या सोना    
  • 80वीं वर्षगांठ- ओक या हीरा    
  • 85वीं वर्षगांठ- वाइन    
  • 90वीं वर्षगांठ- ग्रेनाइट    
  • 100वीं वर्षगांठ- ओब्सीडियन या 10 कैरेट का हीरा

शादी की 10वीं सालगिरह- इसे टिन या एल्युमिनियम की तरह माना जाता है। इस वक्त रिश्ता लचीली और आसानी से आकार बदलने वाली धातु जैसा होता है। इस समय रिश्ता फिर भी बहुत टिकाऊ होता है। 

शादी की 15वीं सालगिरह- इसे क्रिस्टल कहा जाता है। ये समय शादी के पंद्रह साल क्लियर, शाइन और लाइफ को इंजॉय करने का जश्न मनाने का समय है जो एक लंबे रिश्ते में आज भी बरकरार है। क्रिस्टल ट्रांसपेरेंसी, पॉवर और लाइट का प्रतीक होता है। 

शादी की 20वीं सालगिरह- इसे चीनी मिट्टी के जैसा माना जाता है। शादी के ये दो दशक काफी महत्वपूर्ण होते हैं। इन्हें चीनी मिट्टी के बर्तनों की तरह रखा जाता है। जिसमें शालीनता, मजबूती, साझेदारी होती है और इसे अब तक बड़ा संभालकर रखा गया है। ये अनमोल रिश्ते का प्रतीक माना जाते हैं

शादी की 25वीं सालगिरह- इसे चांदी का प्रतीक यानि सिल्वर जुबली मनाते हैं। ये समय प्यार, निष्ठा और अटूट बंधन के 25 सालों को दिखाता है। इस पड़ाव पर रिश्ते में चांदी जैसी चमक और स्थायित्व आने लगता है।

शादी की 50वीं सालगिरह- इसे गोल्डन जुबली कहा जाता है। इतने सालों में जैसे सोना तपकर बनता है वैसे ही आपका रिश्ता अलग-अलग पड़ाव पार करके मजबूत बनता है। सोना शक्ति और समृद्धि का प्रतीक है।

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!