रोहित शर्मा ने शतक पूरा करने के बाद अपने नए सेलिब्रेशन स्टाइल को लेकर किया खुलासा, बताया किसके लिए किया था ऐसा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने मिलाकर कुल 811 रन बनाए तो वहीं टीम इंडिया ने मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम को इस मैच में वेस्टइंडीज ने 406 रनों का बड़ा टारगेट दिया था, जिसको टीम इंडिया 43.3 ओवर्स में हासिल करने में कामयाब रही। इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से जहां नाबाद दोहरा शतक देखने को मिला तो वहीं हिटमैन रोहित शर्मा जिनके फॉर्म को लेकर सबसे ज्यादा नजरें थी उन्होंने भी बेहतरीन शतकीय पारी खेली। रोहित ने इस मुकाबले में जब अपना शतक पूरा किया तो वहीं उसके बाद उसका जश्न काफी अलग अंदाज में उन्होंने मनाया जिसको लेकर मुकाबला खत्म होने के बाद रोहित ने इसको लेकर अपने बयान में भी जिक्र किया।

मैं उस जश्न को अपने तक ही रखता हूं

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा के बल्ले से 75 गेंदों में 101 रनों की पारी देखने को मिली, जिसमें मुकाबला खत्म होने के बाद रोहित ने ब्रॉडकास्टर के साथ बातचीत करते हुए अपने जश्न मनाने के तरीके को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि मैं उस जश्न को अपने तक ही रखता हूं। कुछ चीजें बस आपके साथ ही रहनी चाहिए और यह मैंने खुद के लिए किया था और उसे शेयर नहीं कर सकता तो हां, वह जश्न मैंने खुद के लिए किया था। वहीं रोहित ने गिल के साथ बल्लेबाजी करने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि मुझे लगता है कि जैसा आपने कहा, विकेट अच्छा था। हम बस बैटिंग जारी रखना चाहते थे। सच कहूं तो हम स्कोरबोर्ड के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे थे। हम बस गेंद की मेरिट के हिसाब से खेलने की कोशिश कर रहे थे और पार्टनरशिप बनाते जा रहे थे। मुझे लगता है कि जब आप ऐसे टारगेट का पीछा कर रहे हों तो आपको बड़ी पार्टनरशिप बनानी होती है और हमने वही किया। दूसरी तरफ गिल शानदार थे पूरी इनिंग के दौरान अपनी बैटिंग पर उनका पूरा कंट्रोल था और अंत तक नॉट आउट रहना भी शानदार था।

जडेजा को मैंने कहा तुम्हें ड्रेसिंग रूम में बताऊंगा

रोहित शर्मा का शतक के बाद जश्न मनाने के तरीके को लेकर रवींद्र जडेजा ने भी उनसे सवाल पूछा था, जिसको लेकर रोहित ने मुकाबले के बाद अपने इस बयान में जवाब दिया कि हां वह मुझसे पूछ रहे थे कि वह किस बारे में था। मैंने कहा कि मैं तुम्हें ड्रेसिंग रूम में बताऊंगा। यह मेरे लिए है, लेकिन वह काफी इनोवेटिव थे। वह चाहते थे कि मैं आकर स्लाइड और जंप करूं और इसी तरह जश्न मनाऊं। मैंने कहा भाई 50 ओवर तक फील्डिंग और लगभग 25-30 ओवर तक बैटिंग करने के बाद मैं ऐसा बिल्कुल नहीं करने वाला था।

ये भी पढ़ें

कप्तान शुभमन गिल का धमाका, भारतीय सरजमीं पर रचा कीर्तिमान, ODI सीरीज में ठोकी लगातार दूसरी सेंचुरी

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, ODI में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, किशन के साथ मैक्सवेल का कीर्तिमान भी हुआ ध्वस्त

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/rohit-sharma-40-1790818895.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!