भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया है। पहले मैच से लेकर आखिर तक टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में बेहतरीन प्रदर्शन किया और विरोधी टीम को कहीं भी टिकने नहीं दिया। अब इस सीरीज का समापन हो गया है। इस बीच अब टीम इंडिया अपना अगला टी20 इंटरनेशन मुकाबला कब खेलेगी, ये सवाल है। वैसे तो आपको पता ही होगा कि एशियन गेम्स में टीम खेलती हुई नजर आएगी, लेकिन उससे भी पहले एक मैच होगा, उसके बारे में आप जान लीजिए।
एशियन गेम्स में टीम इंडिया 28 सितंबर को खेलेगी अपना पहला मैच
अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करने के बाद टीम इंडिया अब जल्द ही जापान के लिए रवाना होगी। एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट मैच तो शुरू हो चुके हैं, लेकिन पुरुषों के मैच शुरू होने अभी बाकी हैं। एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के क्रिकेट मैच 24 सितंबर से शुरू होंगे। पहले दिन जापान और अफगानिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी। इसी दिन यानी 24 को ही हांगकांग चाइना और मलेशिया के बीच भी मैच खेला जाएगा। जहां तक भारत की बात की जाए तो भारतीय टीम अपना पहला मैच 28 सितंबर को खेलती हुई दिखाई देगी। हालांकि अभी ये तय नहीं है कि टीम इंडिया का मैच किससे होगा। ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम भारत से भिड़ेगी। भारत को यहां सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। इस मैच को जीतकर टीम सेमीफाइनल में चली जाएगी।
भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला
इस बीच टीम इंडिया एशियन गेम्स से पहले भी एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। ये मुकाबला जापान के खिलाफ होगा, जो 22 सितंबर को खेला जाएगा। पहली बार होगा जब भारत और जापान की टीमें टी20 इंटरनेशनल मैच में आमने सामने होंगी। हो सकता है कि इस मैच के बाद एशियन गेम्स में भी दोनों टीमें आपस में भिड़ती हुई दिखाई दें। इस मैच का शेड्यूल अचानक तय किया गया है। भारतीय टीम को एशियन गेम्स से पहले एक तरह से से प्रैक्टिस मैच होगा। लेकिन इसके आंकड़े खिलाड़ियों के इंटरनेशनल आंकड़ों में जोड़े जाएंगे।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरेगी भारतीय क्रिकेट टीम
भारतीय टीम का ऐलान इस भारत बनाम जापान मैच के लिए पहले ही कर दिया गया है। श्रेयस अय्यर कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। जो टीम एशियन गेम्स में खेलेगी, वही टीम इस मैच में भी नजर आएगी। हालांकि बाद में भारतीय टीम के स्क्वाड में कुछ बदलाव किए गए हैं। जापान का मैच तो खैर है ही, लेकिन सभी की नजर एशियन गेम्स पर होगी, जहां टीम इंडिया गोल्ड मेडल जीतने की दावेदार मानी जा रही है। हो सकता है कि यहां भारत और पाकिस्तान के बीच भी एक मैच हो जाए, हालांकि ये बाद में पता चलेगा।
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर।
यह भी पढ़ें
भारत बनाम जापान मुकाबला आज टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव, एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया तैयार
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/indian-cricket-team-9-ap-1789704887.jpg







