‘शक’ के बाद नई कहानी के साथ लौटेगीं परिणीति चोपड़ा, ‘रिपोर्टिंग लाइव’ से मचाएंगी धूम, होगा सस्पेंस का तगड़ा खेल

परिणीति चोपड़ा ‘रिपोर्टिंग लाइव’ के साथ सस्पेंस की दुनिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं। यह एक ऐसी नई कहानी है, जिसमें मिस्ट्री, क्राइम और चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। अपनी हालिया नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ के बाद से एक्ट्रेस चर्चा में हैं। अब वह इस बार फिर ऐसी कहानी का हिस्सा बनी हैं जो उन दर्शकों के लिए का होने वाली है, जिन्हें रोमांचक थ्रिलर और सस्पेंस से भरी कहानियां देखना बहुत पसंद हैं। उम्मीद है कि ‘रिपोर्टिंग लाइव’ दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाएगी, जहां हर सुराग कहानी की दिशा बदल सकता है। परिणीति चोपड़ा इस नई कहानी में एक अलग किरदार में नजर आने वाली हैं, जिसकी झलक पोस्टर में भी देखने को मिलेगी।

नेटफ्लिक्स पर फिर होगा सस्पेंस का तगड़ा खेल

परिणीति चोपड़ा की ‘रिपोर्टिंग लाइव’ की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ाती जाएगी। इसमें कई नए रहस्य सामने आएंगे, जो दर्शकों काहीन से आखिरी तक बांधे रखेगा। दर्शकों को किरदारों, उनके छिपे राज और आसपास हो रही हर घटना पर नजर रखनी होगी, क्योंकि कहानी का हर छोटा सुराग उन्हें रहस्य की अगली कड़ी तक पहुंचाएगा। कहानी सच और झूठ के बीच के तनाव पर बनी है, जिससे दर्शक यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आगे क्या होगा? ऐसे में अगर आप भी क्राइम ड्रामा, इन्वेस्टिगेटिव कहानियां और चौंकाने वाले ट्विस्ट से भरपूर स्टोरी देखना पसंद करते हैं तो परिणीति चोपड़ा की ‘रिपोर्टिंग लाइव’ अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

रिपोर्टिंग लाइव कब-कहां होगी रिलीज

नेटफ्लिक्स इंडिया ने इस साल परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी दूसरी पार्टनरशिप की घोषणा की है। एक्ट्रेस ‘रिपोर्टिंग लाइव’ में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। यह एक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक अकेली रिपोर्टर रेत-खनन माफिया से भिड़ती है। कहानी में सस्पेंस के साथ ‘रिपोर्टिंग लाइव’ का मकसद दर्शकों को शुरू से ही बांधे रखना है। अगर आपको क्राइम थ्रिलर पसंद है, जहां चीजें वैसी नहीं होतीं जैसी दिखती हैं और हर किरदार कुछ न कुछ छिपा रहा होता है तो यह आने वाली सीरीज आपके विकेंड पर देखने के लिए परफेक्ट है। ‘रिपोर्टिंग लाइव’ नेटफ्लिक्स पर 9 अक्टूबर को रिलीज होगी।

बेरहम रेत माफिया की कहानी

ध्रुव त्रिपाठी के निर्देशन में बनी ‘रिपोर्टिंग लाइव’ को ध्रुव त्रिपाठी और मिहिर जाधव ने लिखा है। इसे पार्थ किरण ठाकुर और जोशुआ शिरसाथ ने प्रोड्यूस किया है। इसकी कहानी एक महत्वाकांक्षी युवा रिपोर्टर और उसके अनुभवी कैमरामैन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अहम सुराग का पीछा करते हुए अवैध रेत खनन की दुनिया में पहुंच जाते हैं। अपनी जांच के दौरान उनका सामना एक बेरहम रेत माफिया से होता है, जो अपने आपराधिक कामों को छिपाकर रखने पर आमादा है। जैसे-जैसे वे इस रैकेट की गहराई में जाते हैं, कहानी की खोज उन्हें और ज्यादा खतरे में डाल देती है। परिणीति चोपड़ा के अलावा ‘रिपोर्टिंग लाइव’ की कास्ट में देवेन भोजानी, अमोल पालेकर, आदिल हुसैन और शेखर सुमन जैसे कलाकार भी हैं।

(Input – ANI)

ये भी पढ़ें – परिणीति चोपड़ा की ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर रिलीज, बेटी की तलाश में उलझेगी कहानी, रहस्य-रोमांच से होगी भरपूर

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!