गौरव खन्ना से अलग हो चुकी उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला ने एक्टर से 10 करोड़ रुपये का गुजारा भत्ता लेने की अफवाहों पर खुलकर बात की है। ‘लॉक अप 2’ फेम एक्ट्रेस ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने इतनी बड़ी रकम की मांग नहीं की है। उनकी यह सफाई तब सामने आई, जब ओरी ने उनके तलाक पर कमेंट करते हुए कहा, ‘मुझे यकीन है कि वह उस तलाक में उससे कुछ न कुछ जरूर लेंगी।’ साथ ही अपने इंस्टाग्राम यूजरनेम बदलने के बारे में भी बात की।
आकांक्षा चमोला ने 10 करोड़ की एलिमनी का बताया सच
मैशेबल इंडिया के साथ हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला से पूछा गया कि क्या वह एलिमनी के तौर पर 10 करोड़ रुपये मांग रही हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘अगर मांगा होता और अगर मिल गया होता तो मैं यहां बैठी होती।’ उन्होंने आगे अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, ‘अगर सच में मेरे पास इतने पैसे होते न तो मैं कब का यह देश छोड़कर चली गई होती।’ बाद में इन अफवाहों पर हंस पड़ीं। आकांक्षा ने सफाई देते हुए, कहा कि उन्होंने एलिमनी के तौर पर इतनी बड़ी रकम की मांग नहीं की है।
आकांक्षा चमोला ने ट्रोलर्स को भी दिया करारा जवाब
इंटरव्यू के दौरान उन्होंने उन ट्रोलर्स को भी जवाब दिया, जिन्होंने उन्हें ‘शुगर डैडी सीकर’ कहा है, क्योंकि उन्होंने 24 साल की उम्र में गौरव से शादी की थी जो उनसे 10 साल बड़े हैं। इन कमेंट्स का जवाब देते हुए आकांक्षा ने कहा कि 30, 40 या 50 साल की उम्र के पुरुषों को ‘शुगर डैडी’ कहा जाता है। गौरव की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ’10 साल बड़ा व्यक्ति शुगर डैडी नहीं हो सकता।’
आकांक्षा चमोला ने इंस्टाग्राम यूजरनेम पर की बात
आकांक्षा ने यह भी बताया कि उन्होंने अपना इंस्टाग्राम यूजरनेम क्यों नहीं बदला है, जो अभी भी ‘आकांक्षा गौरव खन्ना’ ही है। उन्होंने समझाया कि मेटा के साथ किसी समस्या के कारण वह इसे बदल नहीं पा रही हैं। उन्होंने कहा, ‘मेटा वाले इसे बदल नहीं रहे हैं।’
आकांक्षा-गौरव 10 साल बाद हुए अलग
आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की शादी 24 नवंबर 2016 को बिग बॉस 19 विनर के होमटाउन कानपुर में तीन दिन तक चले समारोह में हुई थी। शादी के लगभग एक दशक बाद आकांक्षा ने जून 2026 में ‘लॉक अप: सच या सजा’ के प्रीमियर के दौरान सबके सामने उनके अलग होने की पुष्टि की और बताया कि वे लगभग एक साल से अलग रह रहे थे। उन्होंने कहा कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया था और उनके बीच कोई कड़वाहट नहीं है।
ये भी पढ़ें – गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का होने वाला है तलाक, ‘लॉक अप 2’ के प्रीमियर पर एक्ट्रेस ने किया खुलासा








