अनिल कपूर की ‘सुबेदार’ ने बढ़ाया देश का मान, एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवार्ड्स में बेस्ट फीचर फिल्म का जीता खिताब

अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ को ‘एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवार्ड्स’ में अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है और इसने भारत की ओर से ‘बेस्ट फीचर फिल्म’ का सम्मान जीता है। वहीं अनिल कपूर को ‘सूबेदार अर्जुन मौर्य’ के किरदार के लिए ‘बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल’ कैटेगरी में भी नॉमिनेशन मिला है। इस सम्मान के साथ ‘सूबेदार’ को पूरे एशिया के विजेताओं के साथ जगह मिली है। जैकी चैन की फिल्म ‘द शैडो एज’ ‘बेस्ट फीचर फिल्म’ कैटेगरी में चीन का प्रतिनिधित्व कर रही है। वहीं ‘सूबेदार’ के लिए अनिल कपूर को ‘बेस्ट एक्टर’ का नॉमिनेशन मिला।

अनिल कपूर को ‘सुबेदार’ के लिए मिला सम्मान

‘सूबेदार’ में अनिल कपूर ने अर्जुन मौर्य का किरदार निभाया है, जो एक रिटायर्ड और अनुभवी सैनिक है। वह आम जिंदगी में ढलने की कोशिश कर रहा है। साथ ही सामाजिक अन्याय और अपनी बेटी के साथ बिगड़े रिश्तों का भी सामना कर रहा है। इस रोल के लिए अनिल कपूर को शारीरिक रूप से मुश्किल एक्शन सीन और अपने परिवार की इज्जत के लिए लड़ रहे एक पिता के भावनात्मक सफर के बीच संतुलन बनाना था। उनके काम की वजह से उन्हें ‘एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवार्ड्स’ में ‘बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल’ के लिए नॉमिनेशन मिला है। यह उनके चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में एक और इंटरनेशनल पहचान है। यह सम्मान मिलने पर एक्टर ने खुशी जाहिर की और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे अपने करियर का एक खास पल बताया। उन्होंने लिखा,’मेरे सफर का एक बहुत ही खास पल। @asianacademycreativeawards में ‘सूबेदार’ के लिए बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल के तौर पर नॉमिनेट होकर और भारत का प्रतिनिधित्व करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। पूरी टीम और उन सभी लोगों का आभारी हूं, जिन्होंने इस फिल्म को सपोर्ट किया है।’

anil kapoor

Image Source : INSTAGRAM/@ANILSKAPOORअनिल कपूर की इंस्टा स्टोरी

‘सुबेदार’ को मिला बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड

सुरेश त्रिवेणी के डायरेक्शन में बनी ‘सूबेदार’ प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ पिता-बेटी की कहानी भी है, जो फिल्म का इमोशनल केंद्र है। इस फिल्म को ‘एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवार्ड्स’ में भारत की ‘बेस्ट फीचर फिल्म’ का अवॉर्ड मिला है, जबकि चीन की तरफ से जैकी चैन की ‘द शैडो एज’ को यही सम्मान मिला है।

अनिल कपूर का शो क्विज

अनिल कपूर इन दिनों अपने नए फैमिली गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ के साथ धमाका कर रहे हैं। जियो हॉटस्टार का ये नया शो क्विज और मस्ती से भरपूर है। इसका प्रीमियर 5 सितंबर को हुआ है। स्टार प्लस का यह शो पारंपरिक क्विज शो से अलग इंडिया के टॉप 1% लॉजिक, ऑब्जर्वेशन और कॉमन सेंस पर आधारित है।

(Input – ANI)

ये भी पढ़ें – अनिल कपूर लेकर आ रहे हैं फैमिली गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’, सितंबर में मिलेगा क्विज और मस्ती का डबल डोज

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!