‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में अंजलि अरोड़ा-देव शर्मा बने सीता-राम, कौन हैं हनुमान और रावण?

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही कई वजह से चर्चा में आ गया है और इसकी कास्ट भी लाइमलाइट में बनी हुई है। गुरुवार 17 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुए इस ट्रेलर को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, जहां कुछ लोग फिल्म की तुलना ‘आदिपुरुष’ से कर रहे हैं तो वहीं गिने-चुने दर्शक इसकी कास्ट को लेकर बात कर रहे हैं। एक तरफ नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण’ में रणबीर कपूर राम के रोल में, साई पल्लवी सीता के रोल में और यश रावण के रोल में नजर आएंगे। वहीं ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के ट्रेलर में सीता-राम से लेकर रावण तक कई अहम किरदारों का भी दमदार लुक देखने को मिला।

सीता-राम बने अंजलि अरोड़ा-देव शर्मा

अभिषेक सिंह के डायरेक्शन में बनी ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में अंजलि अरोड़ा ने माता सीता का किरदार निभाया है, जो कच्चा बादाम गर्ल के नाम से मशहूर हैं। वह कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में नजर आईं, जिसकी अंजिल दूसरी रनर-अप थीं।

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में देव शर्मा ने भगवान राम का रोल प्ले किया है, जिन्होंने 2014 में फिल्म ‘यारियां’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वे 2014 में ‘हीरोपंती’, 2017 में ‘मुजफ्फरनगर 2013’ में दिखाई दिए और ‘आ भी जा ओ पिया’ में कौशल का किरदार निभाकर चर्चा में आए।

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में कौन हैं रावण?

इस फिल्म के ट्रेलर में सिर्फ सीता-राम का ही नहीं, बल्कि रावण का किरदार भी देखने को मिला। ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में रावण का रोल रजनीश दुग्गल ने निभाया है। वे दर्शकों के बीच फिल्म ‘1920’ और रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ जीतने के लिए जाना जाता है। उन्होंने साल 2003 में ‘ग्रासिम मिस्टर इंडिया’ का खिताब जीता है।

लक्ष्मण बने शील वर्मा

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में शील वर्मा ने भगवान राम के भाई लक्ष्मण का किरदार निभाया है। एक्टर ‘कभी कभी इत्तिफाक से’, ‘ससुराल सिमर का 2’ और ‘श्री रामायण कथा’ जैसे टीवी शो में नजर आए हैं।

निर्भय वाधवा होंगे ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के हनुमान

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के हनुमान निर्भय वाधवा हैं। वे एक बेहतरीन एक्टर हैं, जो पौराणिक और ऐतिहासिक किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। वह स्टार प्लस के ‘महाभारत’ में दिखे थे, जहां उन्होंने दुशासन का नेगेटिव रोल किया था।

ये भी पढ़ें – ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, सीता-राम बने अंजलि अरोड़ा-देव शर्मा, नेटिजन्स ने दिए मिक्स्ड रिएक्शन

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!