तिरुवंतपुरम में हुए पहले वनडे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज ने भारत को 296 रनों का टारगेट दिया था, जिसे भारतीय टीम ने विराट कोहली और शुभमन गिल की शानदार शतकीय पारियों के दम पर आसानी से हासिल कर लिया। इस मैच में विराट कोहली ने आतिशी बल्लेबाजी की और सिर्फ 88 गेंदों में 10 चौकों और 9 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 139 रन बनाए। मैच विनिंग पारी खेलकर विराट कोहली ने एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है।
विराट कोहली 112 बार रहे हैं जीत का हिस्सा
अब तक जिन वनडे मैचों में भारत ने रन चेज करते हुए जीत दर्ज की है, उनमें विराट कोहली 112 बार टीम का हिस्सा रहे हैं, जबकि पोंटिंग अपनी टीम के लिए ऐसा 111 बार ही कर पाए थे। इस मामले में सबसे पहला नाम सचिन तेंदुलकर का है, जो रन चेज में मिली 127 जीतों का हिस्सा रहे हैं। दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिनकी मौजूदगी में भारत ने रन चेज करते हुए 116 मैच जीते हैं। विराट कोहली अब 112 जीतों के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं, जबकि पोंटिंग चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। वहीं पांचवें स्थान पर संयुक्त रूप से साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस और भारत के रोहित शर्मा (110 जीत) मौजूद हैं। हालांकि विराट ने पोंटिंग को तो पीछे छोड़ दिया है, लेकिन सचिन और धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने से वे अब भी थोड़े पीछे हैं।
वनडे में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा जीत में शामिल खिलाड़ी
- 127: सचिन तेंदुलकर
- 116: एम एस धोनी
- 112: विराट कोहली
- 111: रिकी पोंटिंग
- 110: जैक कैलिस/ रोहित शर्मा
शुभमन गिल ने भी खेली शतकीय पारी
मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 295 रन बनाए। 296 रनों के जवाब में भारत की शुरुआत अच्छी रही, हालांकि रोहित शर्मा 32 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने पारी को संभाला और टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 96 गेंदों में 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 110 रनों की शतकीय पारी खेली। गिल के आउट होने के बाद कोहली ने भी आक्रामक अंदाज में शतक जमाया और भारत ने 42वें ओवर में ही मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
यह भी पढ़ें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, मोहम्मद अजहरुद्दीन का 28 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-28t063320-1790557416.jpg








