Asian Games 2026 Live Updates: हॉकी में भारत बनाम पाकिस्तान, शूटिंग में पदक की उम्मीद

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए एक अक्टूबर का दिन काफी अहम रहने वाला है, जिसमें दो अलग-अलग खेल के इवेंट में भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच में भी टक्कर देखने को मिलेगी। इसमें पहला मैच सुबह 6:30 बजे वॉलीबॉल में पुरुषों के क्वार्टर फाइनल में होगा तो वहीं दूसरी भिड़ंत दोपहर एक बजे हॉकी के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की पुरुष टीम के बीच में सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसके अलावा आज के दिन को लेकर बात की जाए तो उसमें आर्चरी में जहां व्यक्तिगत इवेंट में भारतीय पुरुष और महिला खिलाड़ी एक्शन में दिखाई देंगे तो वहीं शूटिंग में पदक जीतने की उम्मीद की जा रही है। मेडल टैली में अभी भारत 8वीं पोजीशन पर है, जिसमें 10 गोल्ड, 21 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाबी मिली है।

हॉकी में भारतीय टीम की नजरें गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाने पर

भारतीय महिला टीम ने हॉकी के गोल्ड मेडल मैच में जहां अपनी जगह को पक्का कर लिया है तो वहीं अब पुरुष टीम की कोशिश भी ऐसा ही करने पर रहने वाली हैं। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में सामना पाकिस्तान की टीम से होगा, जिसमें पिछले एक दशक में भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड देखा जाए तो वह काफी शानदार देखने को मिला है, जिसमें टीम इंडिया की कोशिश इस रिकॉर्ड को बरकरार रखने की होगी और फाइनल में पहुंचने के साथ मेडल भी पक्का करने पर रहने वाली हैं।

आर्चरी में व्यक्तिगत इवेंट्स में पदक की उम्मीद

अभी तक भारत का आर्चरी के टीम और मिक्स्ड इवेंट में ऐतिहासिक प्रदर्शन देखने को मिला तो वहीं अब सभी की नजरें व्यक्तिगत इवेंट को लेकर टिकी हुई हैं, जिसमें महिला तीरंदाज चिकिता ने भले ही अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला गंवा दिया लेकिन पुरुष में गणेश मनी रत्नम पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। इसके अलावा अन्य इवेंट को लेकर बात की जाए तो उसमें स्क्वैश के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष टीम का सामना मलेशिया की टीम से होगा वहीं महिला टीम हांगकांग की टीम का सामना करेगी। क्रिकेट में भी आज भारतीय पुरुष टीम अपना सेमीफाइनल मुकाबला श्रीलंका की टीम के खिलाफ खेलेगी।

 



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/indian-hockey-team-13-1790815981.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!