Asian Games 2026 Live Updates: अब पुरुष हॉकी टीम से गोल्ड की उम्मीद, आर्चरी में भी पदकों पर नजरें

एशियन गेम्स 2026 अभी तक भारतीय दल का काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें आर्चरी में सबसे ज्यादा पदक अलग-अलग इवेंट में आए हैं। वहीं तीन अक्टूबर को भी कई पदकों पर नजरें रहने वाली हैं, जिसमें सबसे ज्यादा भारत बनाम पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के बीच में होने वाले गोल मेडल मैच पर रहेंगी तो इसके अलावा पुरुष हॉकी टीम भी गोल्ड मेडल मैच में मलेशियाई टीम का सामना करेगी जिसमें उनके सामने भी जीत हासिल कर ओलंपिक 2028 के लिए कोटा हासिल करने पर नजरें रहने वाली हैं। आर्चरी में व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में भारतीय तीरंदाज एक्शन में दिखाई देंगे। अभी एशियन गेम्स 2026 में भारत मेडल टैली में 5वें नंबर पर है, जिसमें उसके खाते में 17 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 77 पदक जुड़ चुके हैं।

आर्चरी में रिकर्व व्यक्तिगत इवेंट में पदक आने की उम्मीद

इस बार एशियन गेम्स में आर्चरी के अलग-अलग इवेंट में भारतीय तीरंदाजों का काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें आज व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में भी पदकों की उम्मीद की जा रही है। इसमें 17 साल की कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व आर्चरी व्यक्तिगत इवेंट के गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह पक्की करने के साथ पदक पक्का कर लिया है, जिसमें अब सभी की नजरें उनके फाइनल मैच को लेकर टिकी हुई हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट गोल्ड मेडल पर सभी की नजरें

मेंस क्रिकेट के गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच में मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल मैच में श्रीलंकाई टीम का सामना किया था, जिसको वह आसानी से 124 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम करने के साथ फाइनल में पहुंचे तो वहीं पाकिस्तानी टीम ने बांग्लादेश को मात देते हुए गोल्ड मेडल मैच के लिए अपनी जगह को पक्का किया था। अब दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले को लेकर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

हॉकी के गोल्ड मेडल मैच में भारत बनाम मलेशिया की भिड़ंत

भारतीय पुरुष हॉकी टीम जिनका इस एशियन गेम्स में अजेय अभियान देखने को मिला है उनके सामने गोल्ड मेडल मैच में मलेशिया की टीम होगी और यह मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है। पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मैच को भारतीय टीम 4-3 के करीबी अंतर से अपने नाम करने में कामयाब हो सकी थी। ऐसे में अब मलेशिया के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच के लिए टीम इंडिया को और भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। यह गोल्ड मेडल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर शुरू होगा।

 



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/archery-1790993212.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!