काजी तौकीर के लिए रो पड़े आसिफ खान, ‘पंचायत’ के दामाद के आंसू देख सिंगर हुए दुखी, लगाया गले

‘बिग बॉस 20’ के छठे एपिसोड में आसिफ खान सिंगर काजी तौकीर के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू आने लगे। उनके इस भावुक पल ने काजी का दिल छू लिया। आसिफ को रोते हुए देखकर सिंगर ने उन्हें गले लगाया और उन्हें सांत्वना देने की कोशिश की। दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच का यह दिल को छू लेने वाला इमोशनल पल उनके बढ़ते हुए आपसी लगाव को दिखाता है। ‘पंचायत’ के दामाद ‘फेम गुरुकुल’ के विजेता काजी की हेल्थ के बारे में बात करते वक्त रो पड़े। इसके पहले इसी एपिसोड के दौरान आसिफ और काजी में लड़ाई देखने को मिली थी, लेकिन बाद में दोनों की सुलह हो गई।

काजी तौकीर और आसिफ खान की स्पेशल बॉन्ड

टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ में इमोशनल कर देने वाला मोड़ तब आया, जब आसिफ ने काजी से उनकी तबीयत के बारे में बात की। दरअसल, जब रात में सोने के पहले यंग डीएसए घर के लोगों को अपना रैप सुना रहे थे, उसी वक्त सिंगर काजी की एंट्री हुई और वे सबी के साथ एंजॉय करते दिखाई दिए। ये खुशी का पल एकदम से तब इमोशनल मोड़ ले लेता है, जब सिंगर उनके साथ बैठते हैं। बिग बॉस कहते हैं रात 12:45 बजे। उसके बाद ‘पंचायत’ एक्टर आसिफ और काजी की बातचीत सुनाते हैं। इस दौरान वहां रोहित चंदेल भी मौजूद होते हैं, जो उनकी बात सुनाते नजर आते हैं। इस बातचीत के बीच आसिफ और काजी के बीच खास बॉन्ड देखने को मिली।

काजी तौकीर की हालत देख टूटे आसिफ खान

आसिफ खान सिंगर काजी से कहते हैं, ‘कई दफा क्या होता है, मेरे को लगता है कि आप बहुत बीमार हो, आपको मदद की जरूरत है भाईचारे की जरूरीत तो मैं आपके पास आता हूं। कई दफा लगता है आप नाटक कर रहे हो, लेकिन मैं जानता हूं। एक एक्टर होने के नाते 17 साल काम करने के बाद भी कि मैं इतनी देर नाटक ऐसे नहीं कर सकता था तो मैं कई बार बोला है कि वो इंसान एक्टिंग नहीं कर रहा है तो मुझे सच में लगता है कि आप परेशान हो। मैं आपसे चाहता हूं कि आप मुझ से शेयर करों ताकि मैं तैयार रहूं कि भाई को ये दिक्कत है।’ इस पर काजी तौकीर कहते हैं, ‘क्या हो रहा है मेरे साथ, कई बार मेरी बात लोगों से ज्यादा होती है और कभी मैं अकेले बैठ जाता हूं। मेरे साथ ऐसा हो रहा है कि जैसे किसी ने मुझे जकड़ लिया है कि मैं एक कदम न चलूं। पहली बार, जब ये एहसास हुआ तो बॉडी से नफरत हो गई। मेरी पत्नी और डॉक्टर साथ हैं, लेकिन मैं यहां ठीक होना चाहात हूं। अब मैं तीन दिन से ठीक हूं।’ काजी का हाल सुन आसिफ रो पड़े और सिंगर ने एक्टर को अपने गले लगा लिया और शांत रहने को कहा।

आसिफ खान बने काजी तौकारी का सपोर्ट

काजी के गले लगने के बाद एक्टर आसिफ खान ने सिंगर से कहा, ‘मैं एक ही बात बोल रहा हूं भाई, मैं हमेशा साथ हूं आपके और पापा का नाम रोशन करके जाना यहां से… खरबा करके मत जाना’ इस बात पर काजी खुश हो जाते हैं और हां बोलेते हैं।

काजी तौकारी को किस बात का है दुख

वहां से उठाने के बाद सिंगर काजी कैमरे के सामने खड़े होकर कहते हैं, ‘कई बार में पंस जाता हूं कैसे? मुझे बुरा लग रहा है, आसिफ के लिए दुख हो रहा है। रो पड़ा, वो बहुत बड़ा एक्टर है ओटीटी का… खतरनाक एक्टर है और वो बोलता है भाई आप एक्टिंग नहीं करोंगे, सवाल ही पैदा नहीं होता। अगर ये एक्टिंग है तो मुझ दुख हैं, ये सही नहीं है।’

ये भी पढ़ें – अरिजीत सिंह की तारीफ में काजी तौकीर ने पढ़े कसीदे, ‘बिग बॉस 20’ में 21 साल पुराने रिश्ते पर की बात

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!