गुजरात के वलसाड में नदी में पलट गई नाव, 15 महीने का बच्चा डूबा, दुर्घटना का वीडियो आया सामने

गुजरात के वलसाड जिले के पारडी तहसील में उमरसाडी गांव के करीब बने लक्ष्मीनारायण मंदिर से आज एकादशी के कारण हर वर्ष की तरह लालजीबापा की मूर्ति को समंदर में स्नान करवाने और पूजा करने के लिए समंदर में ले जाने के दौरान एक बड़ी दुर्घटना हो गई। मूर्ति ले जाते समय नाव के पलट जाने से उसपर सवार सात लोग नदी में डूबने लगे। डूब रहे लोगों में से छह लोग बचाए जा चुके हैं लेकिन एक 15 महीने के बच्चे का कुछ पता नहीं चल सका है। वो बच्चा भी उसी नाव में सवार था और उसके डूब जाने की आशंका है। बच्चे की तलाश जारी है।  

लालजीबापा को स्नान और पूजा कराने के बाद पलटी नाव 


लालजीबापा की मूर्ति को स्नान कराने के बाद जब नदी के उस पार से नाव वापस आ रही थी, उसी वक्त नाव के अंदर मछली पकड़ने की जाली बांधने के दौरान पंखे में अटकी और नाव पलट गई जिसमें उसपर सवार एक महिला और पांच लोगों के साथ 15 महीने का बच्चा नदी में डूब गए। जहां नाव पलटी वह समंदर में जाने वाली एक नदी का हिस्सा है। 

देखें वीडियो

15 महीने का बच्चा नदी में डूबा, तलाश जारी

जब यह घटना घटी, उस वक्त कई मछुआरे और कई सारी नावें नदी में मौजूद थीं इसीलिए तुरंत बचाव के लिए सभी अलर्ट हो गए। वहीं जानकारी के मुताबिक नदी में जो नाव पलटी उसमें भी ज्यादातर मछुआरे ही थे। उन सभी को तैरना आता था और वे सब तैरकर नदी से बाहर निकल गए। लेकिन 15 महीने का बच्चा नदी में डूब गया और काफी समय तक छानबीन में उसका कुछ पता नहीं चल सका। 

नदी में डूबे बच्चे के रेस्क्यू के लिए वलसाड जिले की बचाव की कई सारी टीमें लगी रहीं, पुलिस, एम्बुलेंस और अधिकारी और स्थाीय लोग घटना स्थल पहुंचे। मौके पर लोगों की काफी भीड़ भी लगी रही। खबर लिखे जाने तक उमरसाड़ी की पारनदी में गिरे बच्चे को ढूंढा जा रहा था। बच्चे की मां का रो रोकर बुरा हाल था। लोग उसे समझाने में लगे थे। 

(वलसाड से जितेंद्र पाटिल की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

हथनीकुंड बैराज में सेना के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटकर नदी में डूबी, जवानों के लापता होने की आशंका



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/gujarat-6-1-1790101381.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!