‘G7 से आगे निकल चुका है BRICS, पश्चिमी देश कमजोर पड़ रहे हैं’, नई दिल्ली में पुतिन का बड़ा बयान

नई दिल्ली में आयोजित BRICS समिट में वर्ल्ड लीडर्स की मीटिंग के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों पर निशाना साधा। अपने संबोधन में पुतिन ने साफ कहा कि दुनिया लगातार बदल रही है। BRICS देश अब G7 को पीछे छोड़ चुके है। पश्चिमी देश लगातार कमजोर पड़ रहे हैं। जानें ब्रिक्स समिट में व्लादिमीर पुतिन ने क्या-क्या कहा।

दुनिया में हो रहे हैं गहरे और बड़े बदलाव

BRICS बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में व्लादिमीर पुतिन ने कहा, “अभी विश्व में गहरे और बड़े बदलाव हो रहे हैं। इसका कारण ये है कि जो देश 20वीं सदी के दूसरे भाग में आर्थिक विकास में सबसे आगे थे, उनकी जगह अब विकास के नए इंजन ले रहे हैं। जब मैं ‘पुराने’ कहता हूं, तो यह बस कहने की बात है। हम सभी जानते हैं कि हम किस बारे में बात कर रहे हैं।”

पश्चिम के पास कई एडवांटेज लेकिन दुनिया बदलती रहती है

पश्चिमी देशों पर निशाना साधते हुए पुतिन ने आगे कहा कि इन तथाकथित पुराने नेताओं के पास अब भी बहुत मजबूत पक्ष और अच्छा विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और साइंटिफिक एडवांटेज, वैज्ञानिक स्कूल वगैरह हैं। यह दुखद है, लेकिन चीजों का स्वभाव ऐसा नहीं है। मानवता और अर्थव्यवस्था का स्वभाव ऐसा नहीं है। विश्व हमेशा बदलता रहता है।

पिछले 5 साल में दुनिया की GDP का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा ब्रिक्स देशों का रहा, जबकि तथाकथित G7 का योगदान महज 29 फीसदी रहा है। इसी दौरान, दुनिया की इकॉनमी में हुई ग्रोथ की बात करें, तो उस ग्रोथ का आधे से अधिक हिस्सा ब्रिक्स का रहा है, जबकि G7 का हिस्सा सिर्फ 18 प्रतिशत रहा है। ऐसा क्यों है? इसका जवाब आसान है, दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी ब्रिक्स देशों में रहती है और इसीलिए, उनके पास बहुत ही डायनामिक और वाइब्रेंट घरेलू बाजार हैं: व्लादिमीर पुतिन

PM मोदी और पुतिन के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता

गौरतलब है कि व्लादिमीर पुतिन आज (शुक्रवार को) तड़के ही नई दिल्ली पहुंचे। पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ मुलाकात की। इस दौरान, उन्होंने गर्मजोशी से हाथ मिलाकर और गले लगाकर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने पुतिन को संत तिरुवल्लुवर की रूसी अनुवाद वाली किताब भी गिफ्ट की। द्विपक्षीय बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और कौशल गतिशीलता के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को 1330 दोहे वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? इससे रूस का क्या है कनेक्शन; जानें

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!