दिल्ली से कानपुर 1:45 घंटे, वाराणसी 3:30 घंटे और पटना 4:30 घंटे में पहुंचाएगी बुलेट ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा रूट मैप

दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर दिल्ली से यूपी और बिहार जाने वाली ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ किसी से छिपी नहीं है। लंबी दूरी, घंटों का सफर और कन्फर्म टिकट की परेशानी यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बन जाती है। लेकिन आने वाले वर्षों में दिल्ली से उत्तर प्रदेश और बिहार का रेल सफर पूरी तरह बदल सकता है। रेलवे ने हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी को लेकर बड़ा प्लान सामने रखा है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के जरिए दिल्ली से यूपी और बिहार के कई बड़े शहरों तक पहुंचने में अभी के मुकाबले काफी कम समय लगेगा। प्रस्तावित कॉरिडोर में सफर की रफ्तार इतनी ज्यादा होगी कि दिल्ली से आगरा की दूरी करीब 58 मिनट में तय की जा सकेगी। वहीं दिल्ली से कानपुर 1 घंटे 45 मिनट और लखनऊ 2 घंटे 12 मिनट में पहुंचने का अनुमान है। इससे यूपी के बड़े शहरों के बीच यात्रा करना बेहद आसान हो जाएगा।

वाराणसी और पटना का सफर भी होगा तेज

रेल मंत्री के अनुसार, दिल्ली से प्रयागराज करीब 3 घंटे और वाराणसी करीब 3 घंटे 30 मिनट में पहुंचने का अनुमान है। वहीं, दिल्ली से पटना करीब 1,170 किलोमीटर की दूरी लगभग 4 घंटे 30 मिनट में पूरी हो सकेगी। फिलहाल इसी दूरी को ट्रेन से तय करने में लगभग 12 घंटे या उससे अधिक समय लग सकता है।










कहां से कहां तक दूरी समय
दिल्ली आगरा 200 किमी 58 मिनट
दिल्ली कानपुर 455 किमी 1.45 घंटे
दिल्ली लखनऊ 525 किमी 2.12 घंटे
दिल्ली प्रयागराज 750 किमी 3 घंटे
दिल्ली वाराणसी 950 किमी 3.30 घंटे
दिल्ली पटना 1170 किमी 4.30 घंटे

मुंबई-अहमदाबाद के बाद बड़ा हाई-स्पीड प्रोजेक्ट

यह परियोजना देश में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। फिलहाल मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर काम चल रहा है। इसकी डिजाइन स्पीड 350 किमी प्रति घंटा और परिचालन गति 320 किमी प्रति घंटा है। आपको बता दें कि वंदे भारत जैसी सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनों की तुलना में बुलेट ट्रेन की रफ्तार काफी ज्यादा होगी। नया कॉरिडोर सिर्फ सफर का समय कम नहीं करेगा, बल्कि आगरा, प्रयागराज, वाराणसी और पटना जैसे शहरों में पर्यटन, कारोबार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- रेलवे ने खोला खजाना! ₹675 करोड़ की 3 बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी, यूपी-बिहार के इन रूट्स को मिलेगा फायदा



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/high-speed-train-1788349146.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!