दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान की टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को खेला गया, जिसको टीम इंडिया 7 विकेट से एकतरफा अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर्स में 159 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही जिसका पीछा टीम इंडिया ने 14.5 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर कर लिया जिसमें संजू सैमसन के बल्ले से शानदार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। इस सीरीज में अजेय बढ़त लेने के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी गदगद नजर आए जिसमें उन्होंने तीसरे टी20 मुकाबले से पहले बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को लेकर भी बड़ा बयान दिया।
टीम कॉम्बिनेशन में थोड़ा बदलाव करने का तीसरे टी20 मैच में अच्छा मौका
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि पिछले मुकाबले को देखते हुए इस मैच में हम एक बड़ी जीत चाहते थे और हम ऐसा करने में कामयाब रहे हैं। शुरुआती कुछ सीरीज में मिली हार को पचाना काफी मुश्किल था, लेकिन यह सफर हमेशा उतार-चढ़ाव भरा होता है। आपको बैलेंस बनाकर चलने की कोशिश करनी चाहिए और पीछे जो हुआ उसके बारे में अधिक नहीं सोचना चाहिए। मैंने पहले भी कहा है कि हालात को देखते हुए आप जितना ढलेंगे उतना आपके लिए चीजें आसान हो जाएंगी। अब तीसरे टी20 मैच में जो खिलाड़ी बाहर बैठे हैं उनको आजमाने का भी शानदार मौका है, जिसके लिए टीम कॉम्बिनेशन में थोड़ा बदलाव करने की भी हमारे पास छूट है।
वैभव सूर्यवंशी के आखिरी मैच में खेलने की जगी उम्मीद
श्रेयस अय्यर के दूसरे टी20 मैच में बयान के बाद अब पहले दो मुकाबलों से बाहर रहने वाले 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को तीसरे टी20 मैच में मौका मिलने की उम्मीद भी जग गई है, जिनको पहले दोनों ही मैच बेंच पर बैठकर बिताना पड़ा। वहीं इसके अलावा तेज गेंदबाज यश ठाकुर और स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी पहले दोनों ही मैचों में मौका नहीं मिला ऐसे में इन तीनों ही खिलाड़ियों को यदि एशियन गेम्स 2026 से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में खेलने का मौका मिलता है तो उनके फॉर्म और फिटनेस को भी परखने का शानदार मौका रहने वाला है।
ये भी पढ़ें
संजू सैमसन का T20I में बड़ा करनामा, हजार रन बनाकर रोहित शर्मा वाले खास क्लब में मारी एंट्री
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/shreyas-iyer-26-1789522650.jpg








