‘द पैराडाइज’ की रिलीज पर फिर मंडराए संकट के बादल, तीसरी बार पोस्टपोन हुई नानी की फिल्म? मेकर्स ने बताया सच

तेलुगू सुपरस्टार नानी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो सितंबर 24 को पैन इंडिया रिलीज के लिए लिस्टेड है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। खासतौर पर नानी के फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं। लेकिन, हाल ही में ऐसी चर्चाएं शुरू हो गईं कि फिल्म की रिलीज एक बार फिर पोस्टपोन हो सकती है। ‘द पैराडाइज’ की रिलीज पहले ही तीन बार पोस्टपोन हो चुकी है और अब एक बार फिर इसकी रिलीज के पोस्टपोन होने की खबरों ने नानी के फैंस को निराश कर दिया। लेकिन, अब ‘द पैराडाइज’ के मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर करते हुए ये साफ कर दिया है कि ये फिल्म तय डेट पर यानी 24 सितंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

दो बार पोस्टपोन हो चुकी है ‘द पैराडाइज’

नानी स्टारर ‘द पैराडाइज’ पहले 26 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ वजहों से इसे पोस्टपोन कर दिया गया और 21 अगस्त 2026 को रिलीज करने का फैसला लिया गया। लेकिन, दूसरी बार भी फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया और वो भी आखिरी समय पर। मेकर्स ने अगस्त में फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाते हुए इसे 24 सितंबर कर दिया, लेकिन हाल ही में ऐसी चर्चा शुरू हो गई कि फिल्म की रिलीज तीसरी बार पोस्टपोन हो रही है। लेकिन, अब फिल्म के निर्माताओं ने एक पोस्ट साझा करते हुए साफ कर दिया है कि ये फिल्म 24 सितंबर को ही रिलीज होगी।

24 सितंबर को ही रिलीज होगी ‘द पैराडाइज’

मेकर्स ने हाल ही में ‘द पैराडाइज’ के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसके जरिए ये बात साफ कर दी है कि फिल्म तय डेट पर यानी 24 सितंबर को ही रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म से नानी के कुछ पोस्टर्स शेयर किए, जिसके साथ कैप्शन में लिखा- ‘द पैराडाइज 24-09-2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। डेट के साथ सभी पोस्टर।’ ये पोस्ट देखते ही नानी के फैंस खुश हो गए और कमेंट बॉक्स  में प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जाहिर की। एक ने कमेंट में लिखा- ‘नौ पोस्टपोन ऑफिशियली कनफर्म हो गया।’ वहीं एक ने लिखा- ‘नानी फैन होने के नाते मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है।’ ऐसे ही कमेंट करते हुए फैंस ने खुशी जाहिर की है।

राघव जुयाल  ‘विक्रम मलिक’ बन मचाएंगे तहलका

हाल ही में ‘द पैराडाइज’ से राघव जुयाल का भी फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसे बेहद पसंद किया गया। इस फिल्म में राघव जुयाल ‘विक्रम मलिक’ नाम के खलनयाक की भूमिका निभाने वाले हैं। फर्स्ट लुक में राघव जुयाल का कैरेक्टर पावरफुल और खतरनाक लगता है। निर्देशक श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी ‘द पैराडाइज’ में नानी लीड रोल में हैं और उनके साथ कीर्ति सुरेश, राघव जुयाल, सोनाली कुलकर्णी, मोहन बाबू, कयादु लोहार और ईश्वरी राव जैसे कलाकार नजर आएंगे।

ये भी पढ़ेंः फिल्म जिसने पर्दे पर दिखाया ऐसा दशहरा कि उड़ गए थे दर्शकों के होश, कहानी भी भी दिखी थी बुराई पर अच्छाई की झलक

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!