ग्रेट ब्रिटेन को हराकर चेक रिपब्लिक बिली जीन किंग कप के सेमीफाइनल में पहुंचा, VETO OTT पर दिखा जबरदस्त एक्शन

चीन के शेनझेन में ग्रेट ब्रिटेन के लिए वापसी की उम्मीद उस वक्त खत्म हो गई, जब चेक रिपब्लिक ने बिली जीन किंग कप के क्वार्टर फाइनल में लगातार दो सिंगल्स मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। तीन सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में मैरी बोजकोवा ने सोनाय कार्टल को हराया, जबकि दूसरे मैच में लिंडा नॉस्कोवा ने केटी बोल्टर को सीधे सेटों में मात दी। चेक रिपब्लिक ने 2-0 की बढ़त के साथ मुकाबला अपने नाम किया और इसके बाद डबल्स मैच की जरूरत ही नहीं पड़ी। टेनिस फैंस ने इस रोमांचक मुकाबले का लुत्फ VETO OTT उठाया।

मैरी बोजकोवा ने दर्ज की शानदार जीत

पहले मुकाबले में 6 महीने बाद प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी कर रही सोनाय कार्टल ने बोजकोवा को कड़ी टक्कर दी। पीठ के निचले हिस्से की चोट के कारण लंबे समय तक कोर्ट से दूर रहने वाली ब्रिटिश खिलाड़ी ने तीन घंटे तक चले मुकाबले में कई बार अपनी प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाया। हालांकि, बोजकोवा ने निर्णायक मौकों पर धैर्य बनाए रखा और 7-6 (7-2), 4-6, 6-4 से मुकाबला जीत लिया।

दुनिया की 127वें नंबर की कार्टल के सामने उनसे 101 पायदान ऊपर रैंकिंग वाली बोजकोवा थीं। इसके बावजूद ब्रिटिश खिलाड़ी पूरे मैच में मुकाबले में बनी रहीं। उन्होंने तीन मैच प्वाइंट बचाए और बोजकोवा की सर्विस भी तोड़ी, लेकिन निर्णायक सेट में चेक खिलाड़ी ने अपनी बढ़त नहीं गंवाई। इस जीत के बाद ग्रेट ब्रिटेन को मुकाबले में बने रहने के लिए केटी बोल्टर का लिंडा नॉस्कोवा को हराना जरूरी था। लेकिन दुनिया की नंबर छह खिलाड़ी नॉस्कोवा ने बोल्टर की चुनौती को ज्यादा देर टिकने नहीं दिया। उन्होंने 6-2, 7-6 (7-3) से जीत दर्ज कर चेकिया को फाइनल-4 में पहुंचा दिया।

ग्रेट ब्रिटेन का खिताब जीतने का सपना टूटा

ग्रेट ब्रिटेन के लिए यह हार इसलिए भी निराशाजनक रही क्योंकि टीम 2023 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका गंवा बैठी। टीम अब तक बिली जीन किंग कप का खिताब नहीं जीत सकी है और उसका इंतजार आगे भी जारी रहेगा। वहीं, 11 बार की चैंपियन चेकिया की नजर अब एक और खिताब पर है। सेमीफाइनल में उसका सामना 25 सितंबर को कजाकिस्तान या स्पेन से होगा। कजाकिस्तान इस टूर्नामेंट में दुनिया की नंबर एक और US ओपन चैंपियन एलेना रिबाकिना के बिना उतरा है।

चेक रिपब्लिक की टीम में दुनिया की नंबर एक डबल्स खिलाड़ी कातेरिना सिनियाकोवा भी शामिल हैं। वह महिला डबल्स में 11 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी हैं और हाल ही में दूसरी बार US ओपन डबल्स चैंपियन बनी हैं। हालांकि, ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ चेक रिपब्लिक को उनकी जरूरत नहीं पड़ी और दोनों सिंगल्स जीत के साथ ही टीम ने क्वार्टर फाइनल अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें:

डेविस कप में नंबर 2 खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने क्रोएशियाई खिलाड़ी को दी मात, सीधे सेटों में 6-4, 7-6 से हराया

डेविस कप के दूसरे राउंड में भारतीय टीम का रहा निराशाजनक प्रदर्शन, साउथ कोरिया के खिलाफ मिली 3-1 से हार



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/tennis-1790091960.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!