दसुन शनाका ने सबसे तेज सेंचुरी ठोक रचा कीर्तिमान, सीपीएल में ध्वस्त किया कायरन पोलार्ड का रिकॉर्ड

इस वक्त सीपीएल यानी कैरेबियन प्रीमियर लीग का सीजन खेला जा रहा है। इसमें कई देशों के खिलाड़ी खेल रहे हैं। इस बीच श्रीलंका के कप्तान रहे दसुन शनाका ने धमाकेदार शतक ठोक दिया है। उन्होंने कई साल पुराना कायरन पोलार्ड का रिकॉर्ड ध्वस्त करने में कामयाबी हासिल कर ली है। शनाका शतक लगाने के बाद भी बल्लेबाजी करते रहे और नाबाद लौटे। शनाका ने चौके और छक्कों की ऐसी लाइन लगाई कि विरोधी टीम केवल देखती रह गई। 

दसुन शनाका ने केवल 39 बॉल पर ठोक दी सेंचुरी

सीपीएल में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स और सेंट लूसिया किंग्स के बीच बीच मुकाबला खेला गया। सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की टीम पहले बैटिंग के लिए उतरी। लेकिन टीम का पहला विकेट जल्दी गिर गया। सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद जॉनसन चार्ल्स और आंद्रे फ्लेचर के बीच एक छोटी साझेदारी हुई। नंबर चार पर दसुन शनाका बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने आते ही धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने केवल 39 बॉल पर अपना शतक पूरा कर लिया। 

एक साथ तीन बल्लेबाजों को पछाड़ने में की कामयाबी हासिल

दसुन शनाका ने आंद्रे रसेल का सीपीएल का रिकॉर्ड ध्वस्त करने में कामयाबी हासिल की। साल 2018 में आंद्रे रसेल ने 40 बॉल पर शतक लगाया था। उनका रिकॉर्ड अब टूट गया है। करीब आठ साल बाद दसुन ने 39 बॉल पर सेंचुरी पूरी कर ली। केवल आंद्रे रसेल ही नहीं, टिम साइफर्ट और शिमरन हेटमायर ने भी 40 बॉल पर सीपीएल में शतक लगाया था। यानी एक तरह से देखें तो दसुन ने एक साथ तीन बल्लेबाजों का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है। 

शनाका ने ठोके 12 छक्के और आठ चौके

सेंचुरी पूरी करने के बाद भी शनाका रुके नहीं। उन्होंने 43 बॉल पर 121 रन बनाए और आखिर तक आउट नहीं हुए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 12 छक्के और 8 चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 281.40 का रहा। यही वजह रही कि सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 235 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में सेंट लूसिया किंग्स की टीम केवल 98 रन ही बना सकी और आउट हो गई। इस तरह से सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने 137 रनों के बड़े अंतर से मैच अपने नाम कर लिया। 

यह भी पढ़ें 

अजीत अगरकर को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, रोहित शर्मा को मिल गया अभयदान!

आकिब नबी ने काउंटी चैंपियनशिप में दिखाया गेंद से कमाल, बिखेर दी अंग्रेज खिलाड़ी की गिल्लियां; देखें VIDEO

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/dasun-shanaka-ap-1788500811.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!