उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026 में देहरादून वॉरियर्स बनी चैंपियन, फाइनल में हरिद्वार इल्मास को 36 रनों से हराया

उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 के तीसरे सीजन के रोमांचक फाइनल मुकाबले में देहरादून वॉरियर्स ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में देहरादून वॉरियर्स ने हरिद्वार इल्मास को 36 रनों से करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम की। लीग स्टेज के दौरान भी देहरादून वॉरियर्स का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा था। टीम ने अपने छह मुकाबलों में से चार मैचों में जीत हासिल की थी और शानदार नेट रन रेट के दम पर अंक तालिका में टॉप स्थान हासिल किया था। उसी लय को बरकरार रखते हुए देहरादून ने खिताबी मुकाबले में भी शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और अंत में सीजन-3 के चैंपियन के तौर पर खत्म किया।

फाइनल में देहरादून वॉरियर्स ने टॉस जीत लिया था बल्लेबाजी का फैसला

फाइनल मुकाबले में देहरादून वॉरियर्स के कप्तान कुणाल चंदेला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 22 रनों के स्कोर पर दो विकेट गिर चुके थे। इसके बाद कप्तान चंदेला ने 51 गेंदों में 90 रनों की बेहतरीन आक्रामक पारी खेलने के साथ टीम का स्कोर इस मुकाबले में 20 ओवर्स में 197 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की थी। देहरादून वॉरियर्स की बल्लेबाजी में कप्तान चंदेला को मोहम्मद उजैर मलिक का बखूबी साथ मिला जिसमें उनके बल्ले से 46 गेंदों में 64 रनों की पारी देखने को मिली।

गेंदबाजी में आदित्य रावत ने दिखाया कमाल झटके 4 विकेट

देहरादून वॉरियर्स के खिलाफ फाइनल मैच में 198 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी हरिद्वार इल्मास टीम की शुरुआत काफी खराब रही है, जिसमें उन्होंने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद 68 के स्कोर तक हरिद्वार इल्मास की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी तो वहीं 19.4 ओवर्स में 161 रनों के स्कोर पर पूरी टीम सिमट गई। देहरादून वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी आदित्य रावत का कमाल देखने को मिला जिन्होंने अपने 3.4 ओवर्स में सिर्फ 19 रन देने के साथ 4 अहम विकेट हासिल किए और अपनी टीम के लिए खिताबी मैच में जीत की राह को बिल्कुल आसान कर दिया। आदित्य के अलावा अभिषेक सिंह और सुमित जुयाल ने 2-2 विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़ें

ODI World Cup 2027 में IND vs PAK मैच की तारीख तय, दो अक्टूबर से होगा ICC टूर्नामेंट का आगाज

ICC का बड़ा ऐलान, क्रिकेट के बदले नियम, अब बल्लेबाज को समय की बर्बादी पड़ेगी भारी; 5 रन की लगेगी पेनल्टी

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/dehradun-warriors-1790927798.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!