दिल्ली-NCR वालों संभलकर! आज आंधी-बारिश से बढ़ेंगी मुश्किलें, इन राज्यों के लिए भी अलर्ट

अगर आप आज घर से निकलने का प्लान बना रहे हैं तो पहले मौसम का हाल जरूर जान लीजिए। 17 सितंबर को देश के 13 राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। यानी बारिश के साथ तेज हवाएं भी मुश्किल बढ़ा सकती हैं।

सबसे ज्यादा असर पूर्वी भारत में देखने को मिल सकता है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आज कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अंदेशा है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

यूपी-बिहार और दिल्ली में मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी है। कुछ इलाकों में हवाएं 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

वहीं, बिहार में भी मौसम आंख-मिचौली करता नजर आएगा। पटना, गया, बक्सर, सारण, सिवान, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज और भागलपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाओं का येलो अलर्ट है।

दिल्ली-NCR में भी बरसेंगे बादल

दिल्ली में आज बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। दिल्ली-NCR के लोगों को आंधी के दौरान खुले स्थानों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

पहाड़ों पर बढ़ी मुश्किल

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं। कई जिलों में तेज बारिश और हवाओं का अलर्ट है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण लैंडस्लाइड और रास्ते बाधित होने का खतरा बना हुआ है।

इन राज्यों में भी अलर्ट

राजस्थान, पंजाब, झारखंड और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी है। तेज हवाओं के चलते पेड़ और बिजली के खंभे गिरने का खतरा रह सकता है। भारी बारिश की वजह से निचले इलाकों में जलभराव और नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका भी है।

ये भी पढ़ें-

हूतियों का दावा- सऊदी अरब का F-15 लड़ाकू विमान मार गिराया, मलबे का वीडियो किया जारी

“कोविड खत्म हुआ, हिरासत में मौत का सिलसिला नहीं”, गोंडा मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने की टिप्पणी

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!