स्किन केयर रूटीन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, एक्सपर्ट ने बताए 5 गोल्डन रूल जो हर किसी को पता होने चाहिए

पिछले कुछ सालों में स्किन केयर को लेकर लोगों में अवेयरनेस बढ़ी है। महिलाएं हों चाहें पुरुष आजकल हर कोई स्किन केयर की ज़रूरत को समझने लगा है। अपनी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे आजमाते हैं। अच्छी त्वचा के लिए घरेलू नुस्खों से लेकर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर पर, स्किन केयर में सनस्क्रीन, मॉइसचराइज़र, सीरम जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल लोग खूब करने लगे हैं। सर्टिफाइड डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर गुरवीन वराइच गारेकर कहती हैं कि लेकिन इन प्रोडक्ट्स में मौजूद अलग अलग इंग्रीडिएंट्स को सही समय और सही तरीके से लगाना बेहद जरूरी है। गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर इनका फायदा कम हो सकता है और त्वचा पर परेशानी भी हो सकती है।  ऐसे में उन्होंने स्किन केयर रूटीन के 5 गोल्डन रूल बताए हैं, जिन्हें हर किसी को जरूर जानना चाहिए।

स्किन केयर में इन बातों का रखें ध्यान:

  • सैलिसिलिक एसिड (Salicylic Acid): सैलिसिलिक एसिड उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके चेहरे पर ब्लैकहेड्स ज़्यादा हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल आंखों के नीचे नहीं करना चाहिए। दरअसल, आंखों के नीचे की स्किन बहुत पतली और नाज़ुक होती है।वहीं, सैलिसिलिक एसिड एक स्ट्रांग एक्सफोलिएंट जो आपकी आंखों के नीचे वाली त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।

  • ग्लाइकोलिक एसिड (Glycolic Acid): ग्लाइकोलिक एसिड डेड स्किन को हटाने में फायदेमंद है। लेकिन आपको रोजाना इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। दरअसल, इसे डेली चेहरे पर लगाने से जलन या ड्राइनेस की परेशानी बढ़ सकती है। 

  • हयालूरोनिक एसिड (Hyaluronic Acid): हयालूरोनिक एसिड का इस्तेमाल कभी भी पूरी तरह से सुखी यानी की ड्राई स्किन पर न करें। दरअसल, यह एक ह्यूमेक्टेंट है जो पानी को खींचता है। ऐसे में अगर इसे ड्राई स्किन पर लगाया जाए, तो यह गहराई से पानी खींच सकता है जिससे आपकी स्किन और ज़्यादा ड्राई हो सकती है। इसे अप्लाई करने के बाद चेहरे पर मॉइस्चराइज़र ज़रूर लगाएं 

  • सनस्क्रीन और रेटिनॉयड (Sunscreen – Retinoids): रेटिनॉयड का इस्तेमाल करते समय इसकी मात्रा पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है। इसका ज़रूरत से ज़्यादा इस्तेमाल स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं , सनस्क्रीन को नियमित रूप से लगाना बेहद जरूरी है। आप जितना ज़्यादा इसका इस्तेमाल करेंगे आपकी स्किन उतनी ही सुरक्षित रहेगी।

 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!