Fact Check: मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से भगाए गए राजपाल यादव? तीखी नोंकझोंक का वीडियो वायरल, क्यों भड़का परिवार?

‘गदर’ और ‘वेलकम’ जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले  मुश्ताक खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने कैंसर से लंबी जंग के बाद 24 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मुश्ताक खान के निधन के 6 दिन बाद 30 सितंबर को मुंबई स्थित रहेजा क्लासिक क्लब में उनके परिवार ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रेयर मीटका आयोजन किया। पूनम ढिल्लों, राखी सावंत, राहुल रॉय, सुलभा आर्या, शहवाज खान, एहसान कुरैशी, केके गोस्वामी, दिली सेन, अली खान और अंजान श्रीवास्तव सहित कई कलाकार मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। राजपाल यादव भी मुश्ताक खान की प्रार्था सभा में पहुंचे थे, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से राजपाल यादव को बाहर कर दिया गया। चलिए जानते हैं कि इस वायरल वीडियो का सच क्या है।

मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से बाहर भगाए गए राजपाल यादव?

मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से राजपाल यादव को बाहर निकालते दिखाया जा रहा है। 30 सितंबर को मुश्ताक खान के परिवार ने उनकी प्रेयर मीट रखी थी, जिसमें हिंदी सिनेमा के कई कलाकार शामिल हुए। इन्हीं सितारों में राजपाल यादव भी शामिल थे, लेकिन माहौल अचानक गर्मा गया और राजपाल यादव को असहज स्थिति में अचानक कार्यक्रम छोड़कर बाहर जाना पड़ा। वायरल वीडियो में एक महिला को कहते सुना जा सकता है- ‘आपको बाहर भेजा जाएगा, हमने आपको समझाया… आप ऐसा क्यों कर रहे हो?’ इस वीडियो को देखकर ऐसा ही लग रहा है कि राजपाल यादव को प्रार्थना सभा से बाहर भेजा गया है, लेकिन एक अन्य वायरल वीडियो कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है।

आखिर क्यों भड़का परिवार?

दरअसल, राजपाल यादव पूरी श्रद्धा के साथ दिवंगत मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। उन्होंने मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार से भी मुलाकात की। लेकिन, अभिनेता को देखते ही कुछ पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और फोटो क्लिक करने लगे। यही नहीं, प्रेयर मीट के भावुक माहौल में कुछ फैंस ने भी राजपाल यादव के साथ सेल्फी लेना शुरू कर दिया, जिस पर मुश्ताक खान का परिवार भड़क गया, जिसके बाद अभिनेता की टीम कुछ सदस्य आगे आए और सेल्फी ले रहे शख्स से बाहर जाने को कहा। हालांकि, इसके बाद आदमी ने माफी मांगते हुए फोन नीचे कर लिया। वहीं मीडिया के कुछ सदस्यों को ‘ये फोटो लेने का प्लेस है क्या?’ कहते सुना जा सकता है। 

प्रेयर मीट से नहीं निकाले गए राजपाल यादव

अन्य वीडियो से साफ होता है कि राजपाल यादव को मुश्ताक खान की प्रार्थना सभा से बाहर नहीं निकाला गया, बल्कि वह खुद ही बाहर चले गए। कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर राजपाल यादव को मुश्ताक खान की प्रार्थना सभा से बाहर किए जाने के दावे पूरी तरह गलत हैं। मुश्ताक खान ने 24 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, जिसके बाद रजा मुराद ने एक वीडियो साझा करते हुए बॉलीवुड सेलेब्स के दिवंगत एक्टर की अंतिम यात्रा में शामिल न होने पर नाराजगी जताई थी। रजा मुराद ने अपने वीडियो में बताया कि कैसे बॉलीवुड का कोई भी बड़ा सितारा मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा, जबकि उन्होंने इंडस्ट्री के लगभग हर बड़े कलाकार के साथ काम किया था।

ये भी पढ़ेंः ‘सब कुछ खो दिया था’, तंगी के दिन याद कर रो पड़ीं रुपाली गांगुली, ‘अनुपमा’ ने पूरा किया पिता का अधूरा सपना

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!