‘दिल्ली-6’ नहीं, शाहरुख खान की ‘ओम शांति ओम’ के लिए एआर रहमान ने तैयार किया था ‘मसकली’ गाना, फराह खान का खुलासा

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के लिए ‘मसकली’ गाना बनाया गया था। ये बात खुद फिल्म की डायरेक्टर फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल के लेटेस्ट एपिसोड में बताया। फराह अपने व्लॉग में म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी के फार्म हाउस गई थीं, जहां उन्होंने अपने दशकों पुराने रिश्ते के बारे में बात की। फराह ने बताया कि ‘ओम शांति ओम’ के लिए वह सबसे पहले म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान के पास गई थीं और उन्होंने फिल्म के लिए ‘मसकली’ गाना बनाया था। फराह खान की डायरेक्ट की हुई और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की प्रोड्यूस की हुई इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल और श्रेयस तलपड़े थे।

फराह खान ने ओम शांति ओम से जुड़ा किस्सा किया शेयर 

बातचीत के दौरान, फराह ने उस समय को याद किया जब उन्होंने विशाल से कहा था कि वह ‘ओम शांति ओम’ का म्यूजिक कंपोज करने के लिए एआर रहमान के पास जा रही हैं और अगर बात नहीं बनी तो विशाल और शेखर उनकी दूसरी पसंद होंगे। विशाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बात बन जाएगी और उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि क्या वे दोनों इस प्रोजेक्ट पर उनके असिस्टेंट के तौर पर काम कर सकते हैं।

‘ओम शांति ओम’ के लिए बनाया था ‘मसकली’ गाना

फराह ने आगे कहा, ‘रहमान ने ओम शांति ओम के लिए जो पहला गाना बनाया था। वह मसकली था। मुझे नहीं पता कि मैं उसे कहां इस्तेमाल करने वाली थी, लेकिन मुझे वह गाना और वह शब्द बहुत पसंद है।’ इस पर मजाक में विशाल ने मजाक में कहा, ‘अगर बाद में वह और शेखर कंपोजर के तौर पर नहीं भी आते, तब भी ओम शांति ओम का म्यूजिक शानदार होता।’ फराह ने जवाब दिया कि उन दोनों की वजह से ही म्यूजिक इतना जबरदस्त बना था। विशाल ने आगे कहा, ‘ओम शांति ओम में जो बड़ा, मसाला म्यूजिक था, वह इकलौता था। यह आखिरी था! यह पारंपरिक मसाला बॉलीवुड म्यूजिकल फिल्म है। आज भी मुझे ऐसी रील्स मिलती हैं, जिनमें बताया जाता है कि हमने उस समय धूम ताना गाना बिना AI के कैसे बनाया, जब AI था ही नहीं। विजुअल्स! उन्हें कैसे बनाया गया? हमने बस इसे किया और मजा किया।’ इसके पहले भी फराह ने इसी फिल्म से जुड़े कई किस्से शेयर किए थे।

17 साल पहले रिलीज हुआ था मसकली गाना

‘मसकली’ गाने का इस्तेमाल बाद में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘दिल्ली-6’ में किया गया, जिसमें अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर थे। यह फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के एक साल बाद 2009 में रिलीज हुई थी। ये गाना आज भी लोगों को याद है, जो उस वक्त हिट साबित हुआ था।

भी पढ़ें – फराह खान ने बताया अन्या और दिवा को किस बात की रहती है चिंता? बेटियों की इनसिक्योरिटीज पर खुलकर की बात

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!